नशीली दवा खिलाकर दशकों तक दूसरों से करवाता रहा पत्नी का रेप, 20 हजार वीडियो मिला, अब कोर्ट का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2024

FRANCE-ASSAULT-WOMEN-

डेस्कः फ्रांस की एक अदालत ने दुनिया के सबसे बहुचर्चित रेप केस के मामले में अपना फैसला सुनाया है। पीड़िता गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति पर उसे नशीला पदार्थ देने, उसके साथ बलात्कार करने और अन्य लोगों को नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार करने देने के मामले में सजा सुनाई है। इसके अलावा इस मामले में 50 अन्य लोगों को भी दोषी बनाया गया।

कोर्ट ने कहा कि डोमिनिक पेलिकॉट के खिलाफ लगे सभी आरोप सच साबित हुऐ हैं। उन्हें 20 साल कैद की अधिकतम सजा सुनाई जाती है। 72 वर्ष की आयु वाले डोमिनक को 20 साल की सजा सुनाए जाने का मतलब है कि अब उसका शेष जीवन लगभग जेल में ही बीतेगा। इसके अलावा बाकी आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है।

पूरे फ्रांस को झकझोर कर रख देने वाला यह बलात्कार कांड दुनियाभर में चर्चा का विषय बना था। आरोपी डोमिनिक पेलकॉट ने यह स्वीकार किया था कि उसने सालों अपनी पत्नी को नशीली दवा खिलाकर उसका रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया।

See also  OMG... युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहन तैयार होकर पहुंचा बाजार

कैसे क्रैश हुआ था देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर, रिपोर्ट आई सामने

यहीं नहीं उसने ऑनलाइन लोगों से डील करके उन्हें अपनी पत्नी के साथ बलात्कार करने के लिए भी बुलाया। यह सिलसिला सालों तक चलता रहा। इस पूरे मामले में डोमिनिक के साथ बाकी 50 लोगों में से केवल एक को बरी किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बलात्कार और घिनौने यौन दुर्व्यवहार में शामिल होने का आरोप लगाया।

डोमिनिक ने इस मामले में अपनी गवाही दी कि उसने अपनी पत्नी के खाने में टैंक्विलाइजर मिला देता था, जिससे उसे घंटों तक होश नहीं रहता था इस दौरान उसके साथ कुछ भी किया जा सकता था। इसके कारण उसने लगातार अपनी पत्नी का न सिर्फ रेप किया बल्कि दूसरे लोगों को भी बुलाकर उसके रेप करवाया।

तीन महीने से अधिक समय तक चले इस मुकदमें में लोगों की यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दी। फ्रांस में फिलहाल बलात्कार जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया जा रहा है।

See also  रांची में शादी समारोह के दौरान 30 लाख के गहने और कैश की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

इस पूरे मामले में 72 वर्षीय पीड़िता गिसेले पेलिकॉट ने भी जबरदस्त साहस का परिचय दिया। दशकों तक भयानक यातनाएं झेलने वाली गिसेल के मुताबिक उनके लिए यह शादी एक प्यार से भरी हुई कहानी थी, जिसका दर्दनाक अंत हुआ।

रांची में zoology की छात्रा ने DSPMU में रिसर्च स्कॉलर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

इस अंत ने उन्हें अन्य महिलाओं के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। गिसेल ने इस पूरे मामले में अपने नाम को उजागर करने और सबूतों को खुलेतौर पर दिखाने के लिए अपनी स्वीकृति दी थी।

इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 2020 में फ्रांस पुलिस ने डोमिनिक पेलिकॉट को एक मॉल में महिलाओं की वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके घर की तलाशी ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी घर की तलाशी ली, जहां पर उन्हें उसकी पत्नी के साथ दशकों तक हुए बलात्कार की वीडियो और फोटो मिलीं। इनकी संख्या करीब 20 हजार के आसपास थी। डोमिनिक ने इसके बाकायदा कैटेगरी के अनुसार लगा कर रखा था।

See also  तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने मारी फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर, फिर पूछा- कोई मर गया क्या?

सबूतों के आधार पर 72 लोगों को पकड़ा गया, लेकिन पुलिस सभी तक पहुंचने में सक्षम नहीं थी। ऐसी स्थिति में पुलिस ने करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें शामिल कई लोगों ने तर्क दिया कि इस पूरे घटनाक्रम मे दौरान उन्हें लगा कि उनकी पत्नी भी इसमें शामिल है और वह दोनों आपसी सहमति से सबकुछ कर रहे हैं।

एक और आरोपी ने कहा कि उसने डोमिनिक के मैसेज का जवाब दिया था लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि यह रेप होने वाला है मुझे लगा था कि वह दोनों सहमति से यह सब कर रहे हैं।

पलामू में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने रिश्तेदार का नाक दांत से काटा, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now