रील की सनक में महिला चलती ट्रेन से लटककर बनवा रही थी वीडियो, तभी पेड़ से टकराई और… VIDEO

china_girl_viral_video

डेस्कः जब से सोशन मीडिया ने लोगों की जिंदगी में आया है, तब से रील बनाना, सेल्फी लेना और व्लॉग बनाना आम बात हो गई है। खुद को वायरल करने की सनक में लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। इसके लिए चाहे किसी दूसरे की जिंदगी या अपनी जिंदगी ही क्यों न दांव पर लगानी पड़े। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। एक महिला ट्रेन से लटक कर रील बनवा रही है, तभी वो एक पेड़ से टकरा जाती है और ट्रेन से गिर जाती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , यह घटना शनिवार को श्रीलंका में एक ट्रेन में हुई। महिला की पहचान चीन से आई पर्यटक के रूप में की गई है। वह रेलिंग को पकड़कर ट्रेन से बाहर लटकी हुई दिख रही है और वीडियो बनवा रही है, तभी कुछ पेड़ों की टहनियों से उसका सिर टकरा जाता है और रेलिंग से उसका हाथ छूट जाता है।

महिला कुछ ही पलों में ट्रेन से नीचे गिर जाती है। इस भयावह घटना के बाद वीडियो बना रहे शख्स और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच जाता है। वे ट्रेन को रुकवाने के लिए चिल्लाते हैं। जब ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकी, तो कुछ साथी यात्री महिला की मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर वापस आए।

ट्रेन से बाहर गिर जाने के बाद वह किस्मत से किसी झाड़ी पर गिर गई थी बच गई। महिला को मामूली चोट आई हैं। स्थानीय पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों को हर समय अपने आस-पास के माहौल पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का भी आग्रह किया है।

वायरल हुआ वीडियो

महिला के साथ हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों के कई रिएक्शन आए हैं। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “श्रीलंका की तटीय रेलवे लाइन पर यात्रा करते समय एक चीनी पर्यटक के साथ दिल दहलाने वाला क्षण आया। वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करते समय वह एक पेड़ की टहनी से टकराने के बाद ट्रेन से गिर गई।”

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “सौभाग्य से, वह एक झाड़ी पर गिरी। पुलिस ने पुष्टि की है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।” कई यूजर महिला की इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं कि एक ने सिर्फ़ रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए महिला को खरी-खोटी सुनाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now