मंत्री बनते ही एक्शन में चमरा लिंडा, स्कॉलरशिप, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2024

चमरा लिंडा

रांची : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री  चमरा लिंडा ने आज मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स कार्यालय का भ्रमण किया। मौके पर आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा तथा अन्य अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। चमरा लिंडा ने कल्याण परिसर के सभी कार्यालयों के सभी कर्मियों से परिचय लिया तथा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली।

chamra LInda

चमरा लिंडा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ ससमय पूरी पारदर्शिता के साथ लाभुकों तक पहुंचे इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्यों का संपादन करें।

चमरा लिंडा ने निर्देश दिया की सभी  प्रकार की छात्रवृत्ति राशि का वितरण, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगर सृजन सहित विभाग द्वारा चलाए जा रहे अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्र गरीब जरूरतमंद लोगो तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

See also  RIMS का 'इलाज' करने पहुंचे डॉक्टर इरफ़ान अंसारी, हालात देख भड़के, 4 OT में एक भी काम का नहीं निकला

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now