झारखंड के मंत्रियों के नए आवास के कर लीजिये दर्शन, शानदार, आलिशान और खूबसूरत आवास हैं बनकर तैयार, हेमंत-कल्पना ने लिया जायजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

jharkhand MInister New House

रांचीः झारखंड के नए मंत्रियों के लिए नए आवास बन कर तैयार हैं । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंत्रियों के शानदार आवास का जायजा लिया । स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया।

jharkhand MInister New House

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके।

jharkhand MInister New House

मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यदि लगाने का भी निर्देश दिए।

jharkhand MInister New House

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग  सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटीअमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी  राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

See also  कलकता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पहले जज नहीं है जिन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति में की है इंट्री जानिए इससे पहले किस-किस जज ने किया ऐसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now