छत से अचानक सोफे पर गिरा 80 किलो का अजगर, और फिर..VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

Python_Viral_Video_News

Python: आपने सांप और अजगर को तो देखा ही होगा, लेकिन ज्यादातर ये जंगल या फिर किसी दूर-दराज इलाकों में ही पाए जाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपके घर में ही अजगर निकल आए और वो भी कोई छोटे-मोटो साइज का नहीं, बल्कि 80 किलोग्राम वजन वाला। मलेशिया के कामुनटिंग के कम्पुंग ड्यू में एक 80 किलो का अजगर अचानक से छत से नीचे गिर गया।

यह देखते हुए परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अजगर की लंबाई भी पांच मीटर लगभग थी। यह लिविंग रूम की छत पर रेंग रहा था कि तभी नीचे रखे सोफे पर गिर गया। इसको देखते ही लोगों की चीख निकल गई।

लोहरदगा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, डैम में तैरता मिला कई टुकड़ों में शव

न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह अजगर पास के ऑइल पाल्म प्लांटेशन से घर में घुसा होगा। इसके तुरंत बाद परिवार ने ताइपिंग डिस्ट्रिक्ट सिविल डिफेंस फोर्स को फोन मिलाकर मदद की मांग की। यह घटना रात आठ बजे की है।

See also  NDA में सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, RJD के नजदीक जाने की चर्चा

एपीएम अधिकारी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि यह अजगर अब तक का सबसे बड़ा अजगर है, जिसे अधिकारियों ने पकड़ा है। यह लगभग पांच मीटर लंबा है और इसका वजन 80 किलोग्राम है। इसी से अजगर के खौफ के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

रांची में हो रही हल्की बारिश ने बदला मौसम, पलामू प्रमंडल में वज्रपात का अलर्ट

उन्होंने बताया, ”अजगर को पकड़ने के लिए टीम के सात लोग लगे।” रात आठ बजे के करीब परिवार ने फोन करके मदद की मांग की थी, जिसके बाद टीम को अजगर पकड़ने के लिए भेजा गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now