सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में छात्राओं ने छेड़खानी की बढ़ती घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, पीड़ित छात्रा ने विवि प्रशासन को भेजा मेल

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में छात्राओं ने छेड़खानी की बढ़ती घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, पीड़ित छात्रा ने विवि प्रशासन को भेजा मेल

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड कैंपस में छात्राओं ने असुरक्षा को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्राओं ने छेड़खानी के मामले को लेकर कॉलेज परिसर पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। हाल ही में बीएड की एक छात्रा से हुई छेड़खानी की घटना को लेकर छात्राएं आक्रोशित है।

 

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला कल्याण विभाग में की छापेमारी, रिश्वत लेते कर्मी हुआ गिरफ्तार
छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। बीएड की एक पीड़ित छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने साथ हुई घटना को लेकर मेल भी किया है जिसमें विवि प्रशासन के कई अधिकारियों को अटैच किया है।

7f2fa526 c1a8 4c02 9ecd d754bb7f50c2
छात्राओं का आरोप है कि छात्रों के साथ जो छेड़खानी की घटना हो रही है उसमें विश्वविद्यालय के ही छात्र शामिल है। ये संदिग्ध छात्र कई आपराधिक मामलों में भी शामिल रह चुके है। गुरूवार को छात्राओं ने सीयूजे के एडमिन के सामने दोषी छात्रों पर कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रही है। पूर्व में भी केमिस्ट्री विभाग की एक छात्रा के साथ अप्रिय घटना हुई थी, लेकिन उससे कोई सबक नहीं ली गई और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now