झारखंड में महिला को उठा ले गए तीन लड़के, जंगल में करने लगे गलत काम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक महिला के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। इस दौरान ग्रामीणों ने दो को बंधक बना लिया था और पुलिस को सौंप दिया। यह घटना पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, काशीला गांव में काली पूजा के अवसर पर शनिवार रात को गांव में मेला का आयोजन किया हुआ था। मेला देखने के लिए एक महिला अपने पति के साथ आई थी। मेला देखने के दौरान देर रात को तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की नियत से जबरन उठाकर जंगल के तरफ ले गए।

महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर मेले में घूम रहे अन्य लोगों ने जाकर महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दो युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।

मंडप में बैठा दूल्हा दोस्तों संग खेलने लगा लूडो; वायरल हो गई फोटो, यूजर्स के मजेदार कमेंट

See also  शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, नवरात्रि के बाद होगी अगली सुनवाई

ग्रामीणों ने काशीला गांव के विकास तुरी एवं कालिदासपुर गांव के दिलीप भंडारी को पकड़ कर बंधक बना दिया। मामले की जानकारी रविवार को मुफस्सिल पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बंधक बनाए दोनों युवक को छुड़ाकर थाना लाई।

मामले को लेकर महिला ने थाना में आवेदन देकर तीन युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने पति के साथ काशीला में ग्राम रक्षा काली पूजा का मेला देखने के लिए आयी थी। इसी क्रम में तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला के आवेदन पर तीनों के खिलाफ कांड संख्या 241/24 दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विकाश तुरी, धनंजय ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

See also  दूसरे की बाहों में प्रेमिका को देख गुस्साया आशिक, पहले प्रेमी की चाकू गोदकर की हत्या

हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख पति और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,कटकमदाग के पूर्व मुखिया थे उदय साव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now