झारखंड में कल तक रहेंगे बादल, चार से बढ़ेगी ठंड; तापमान गिरने से तेजी से बदला मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2024

mausam

Jharkhand Weather Report: बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान चेन्नई तट पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। इसके असर से झारखंड में रांची समेत विभिन्न जिलों में रविवार को भी बादल छाये रहे। हल्की बारिश भी हुई। पश्चिमी सिंहभूम में 12.0 मिमी और सिमडेगा में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अगले दो दिन विभिन्न जिलों में बादल छाये रहेंगे, लेकिन चार दिसंबर से बादल छंटते ही ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग रांची के अनुसार, बारिश से कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम तापमान गिर गया है। जमशेदपुर का अधिकतम 25.1 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा।

झारखंड में पेपर देने गई लड़की के कमरे में घुसे लड़के, सारे कपड़े उतार खींचने लगे गंदी तस्वीरें

राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। कोल्हान में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सरायकेला का 18.6 डिग्री, सिमडेगा का 17.5, पश्चिम सिंहभूम का 16.9 और खूंटी का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

See also  फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में पलामू के फोटोग्राफर सैकत चटर्जी को प्रथम स्थान, संघ ने जताई खुशी

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत झारखंड में मंगलवार तक हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह में धुंध भी रहेगी। दिन में बादल छाए रहने और पश्चिम से ठंडी हवा आने से ठंड लगेगी और पारा सामान्य के करीब रहेगा।

वहीं कोल्हान में घने बादल छाए रहेंगे और पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। झारखंड में चार दिसंबर से बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।

चक्रवात फेंगल के कारण क्रैश होते-होते बची मुंबई से चेन्नई की INDIGO फ्लाइट, वीडियो देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now