संसद की कैंटीन में चाय पर सजी सियासी महफिल: राहुल, प्रियंका और सुखदेव भगत ने झारखंड की जीत पर की चर्चा

Sukhdev bhagat and rahul gandhi

नई दिल्ली: संसद के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही ठप होने के बाद संसद कैंटीन में चाय की चुस्कियों के साथ राजनीति पर गहरी चर्चा देखने को मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और झारखंड के लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत समेत कई नेताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

राहुल गांधी ने अडानी समूह से जुड़े नए खुलासों पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने जेपीसी जांच की मांग को दोहराते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक महत्व रखता है। विपक्ष ने संसद में इस पर चर्चा की मांग करते हुए केंद्र सरकार की अनिच्छा पर कड़ा विरोध जताया।

सांसद सुखदेव भगत ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए झारखंड कांग्रेस के संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता के विश्वास ने कांग्रेस को एक नई ऊर्जा दी है।

कांग्रेस नेताओं ने झारखंड में गठबंधन की सफलता को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की रणनीति को और धार देने पर चर्चा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now