बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रांची के रिसॉर्ट से पकड़ी गई थी लड़कियां

hotel-skyline-ed

झारखंड में पहले चरण का मतदान बुधवार को होना है। इससे पहले राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर ईडी रांची सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह झारखंड में रांची व पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के 24 परगना और कोलकाता सहित 17 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्विनी डायग्नोसिस सहित छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 16 सितंबर को ईडी ने झारखंड में बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी और संदिग्ध घुसपैठ की जांच के लिए मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

झारखंड चुनाव में 53 जवानों को ले जा रही बस का ब्रेक फेल, पोल से टकराने के बाद दौड़ा करंट

- Advertisement -
LD-advertisement

ईडी का आरोप है कि बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए कथित रूप से काले धन बनाने के लिए किया गया। इसको लेकर ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। झारखंड पुलिस ने पहली बार जून में रांची के बरियातू पुलिस थाना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी, जिससे पता चला कि वह काम की तलाश में दलालों की सहायता से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया था।

- Advertisement -
royal-soler-new

इस मामले में पांच से छह महिलाओं को आरोपी बनाया गया था, जिन्हें रांची के बाली रिसॉर्ट में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें ब्यूटी सैलून में नौकरी दिलाने का वादा करके वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत लाया गया था।

पत्नी सुनीता केजरीवाल क्यों नहीं बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री? अरविंद केजरीवाल ने बताई इसकी वजह

प्राथमिकी के अनुसार एक बांग्लादेशी युवती को एक अन्य लड़की की मदद से कोलकाता लाया गया था। 31 मई की रात निजी एजेंटों की सहायता से युवती को जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमाओं को पार कराया गया था। यह मामला उन एजेंटों से भी संबंधित है, जो बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ में शामिल है और उन्हें भारतीय नागरिकता के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं।

ईडी के अनुसार कई व्यक्ति अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान प्रमाण बनाने से संबंधित गतिविधियों में लिप्त हैं ऐसे में बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ करने वाले व्यक्तियों और संबंधित एजेंटों के खिलाफ जांच करना अत्यंत आवश्यक है, जिनका उद्देश्य काला धन बनाना और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होना है।

जमशेदपुर में पति ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार डाला

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now