कर्ज देने वालों के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर, बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड के धनबाद में एक घर से एक महिला की कराहती हुई आवाज आई। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजे खोले। अंदर बिस्तर पर शादीशुदा महिला खून से सनी हुई थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

32 साल की महिला की हत्या उसी के पति ने कर दी। हत्या के बाद वह घर बाहर से बंद कर फरार हो गया। आरोपी की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जबरदस्ती दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। यह बीसीसीएल के श्रीनगर पुटकी इलाके की घटना है। मृतका की पहचान मीरा के रूप में हुई है।

झारखंड में न बंटे हैं और न बेटेंगे लेकिन BJP वाले ‘कूटे जरूर जाएंगे’, हेमंत सोरेन का तंज

शनिवार की सुबह आवास से मीरा की कराहने की आवाज और पुत्र की चीख पुकार सुन पड़ोसी जुटे व बाहर से बंद दरवाजे को खोला। आरोपी पति अपनी पत्नी पर किसी भारी चीज से सिर पर वार कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। सुबह जब लोगों ने दरवाजा खोला तो बिस्तर पर खून से लथपथ मीरा पड़ी थी। महिला को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल पहुंचे मृतका के जेठ कांग्रेस नेता दिनेश पासवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

See also  मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में किसी भारी चीज से सिर पर वार करने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ललन पासवान अपनी पत्नी को आठ नवंबर की रात में उसके मायके से अपने घर श्रीनगर लाया था। आठ नवंबर को ही आरोपी ने कोर्ट में समझौता किया था कि अपनी पत्नी को ठीक से रखेगा, मारपीट नहीं करेगा। घर लाकर आठ नवंबर की रात में मीरा की हत्या कर दी। आरोपी ललन नवादा डेढ़ गांव का रहनेवाला है। ललन ऑटो चलाता है।

BJP की फसल बड़ी हो चुकी है, लग गए हैं कुछ कीड़े; नितिन गडकरी बोले- छिड़कने होंगे कीटनाशक

पुटकी 17 नंबर झोपड़िया धौड़ा निवासी ललन की शादी गोपालीचक दो नंबर निवासी व मूलत कन्हाईपुर मोकामा निवासी स्व. रामेश्वर पासवान की पुत्री से 13 जून वर्ष 2011 को हुई थी। वह कुछ वर्षों से श्रीनगर कॉलोनी के क्वार्टर में रह रहा था। इनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र लकी के जन्म के बाद नशे का आदी हो गया और कर्ज में भी डूब गया। मीरा की मां सोनी देवी ने आरोप लगाया कि कि दामाद बेटी को कर्ज लेने वाले व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

See also  झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका

पत्नी विरोध करती तो उसे प्रताड़ित करता व मारपीट करता था। पहले तो वह इस बात को छिपाती रही, पर विवाद बढ़ने पर इस बात की जानकारी मां व कई बार अपने मायके वालों को दी। एक सप्ताह पूर्व विवाद बढ़ने पर बेटी पटना चली गई। चार दिन पहले मायके वाले उसे गोपालीचक ले आए।

इसकी जानकारी मिलते ही पति गलती मानते हुए पत्नी को लाने के लिए ससुराल का चक्कर लगाने लगा। इसके बाद पत्नी जाने को तैयार हो गई। शुक्रवार की रात ललन बाइक लेकर ससुराल पहुंचा। वह केवल पत्नी को वापस लेकर जाना चाहता था, लेकिन पत्नी के दबाव में बच्चों को भी ले गया। रात साढ़े नौ बजे ससुराल से मिली मछली व चावल सभी ने खाया। बच्चे सो गए तो पति किसी भारी लोहे से पत्नी के सिर पर वार कर फरार हो गया।

अमित शाह ने मीरा मुंडा के लिए की सभा, पूर्णिमा साहू के लिए जमशेदपुर में किया रोड़ शो

See also  अमित शाह ने बाबूलाल और चंपाई सोरेन के साथ की बैठक, प्रदेश बीजेपी संगठन को लेकर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now