हेमंत सोरेन के बाद बरहेट से भाजपा प्रत्याशी की उम्र में लोचा, झामुमो ने भाजपा को घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2024

who-is-gamaliel-hembram-

झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर शब्दों के बाण चला रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रत्याशियों के हलफनामे में बढ़ती उम्र से राजनीति दलों की परेशानियों को बढ़ा गई है। नया विवाद बरहेट से भाजपा प्रत्याशी के उम्र को लेकर मामला सामने आया है।

रांची के तमाड़ में पांच सेकेंड तक हिली धरती, 4.3 तीव्रता के साथ कई जिलों में हलचल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र विवाद का मामला अभी थमा भी नहीं है कि बरहेट से ही भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम का उम्र विवाद का मामला सामने आ गया है। झामुमो इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है। 2019 में गमालियल हेम्ब्रम ने अपने हलफनामा में 28 साल उम्र बताया था। लेकिन 2024 के चुनाव में अपना उम्र 34 साल बताया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता तनुज खत्री ने बताया कि उम्र के विवाद को बढ़ाकर भाजपा सिर्फ बयान बाजी कर रही। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और भाजपा इस चुनाव में हार चुकी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी हेम्ब्रम बरहेट सीट से सोरेन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय वह आजसू के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

चटाई बिछाकर सोई थी महिला, तभी पहुंच गया सांप, शरीर पर चढ़ा और फिर…VIDEO

See also  धर्मशाला नहीं है भारत; शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों को बताया गंभीर खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now