शर्त जीतने के लिए हार गया जिंदगी, जलते पटाखों पर बैठे शख्स की मौत; VIDEO देखकर कांप जाएंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2024

Firecracker_death

डेस्कः दिपावली पर पटाखों को लेकर लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका सबूत बेंगलुरु की एक घटना से जान सकते हैं। पटाखे जलाकर डिब्बे पर बैठे शख्स की धमाके के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 6 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शबारिश को 6 दोस्तों ने पटाखे के डिब्बे पर बैठने का चैलेंज दिया था। अब कथित तौर पर शराब के नशे में युवक ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। शर्त थी कि डिब्बे के नीचे पटाखे जलाए जाएंगे और वह उस डिब्बे के ऊपर बैठेगा। कहा जा रहा है कि शर्त पूरी करने पर उसे एक ऑटो दिलाने की बात कही गई थी।

डरा न सके, तो मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया; हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, पत्नी कल्पना भी भड़की

See also  सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर में सोमवार सुबह युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस हिरासत में आरोपी

इस चैलेंज में शामिल सभी लोगों ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। सीसीटीवी वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक डिब्बे पर बैठा और आसपास कई युवक खड़े हुए हैं। वे अचानक डिब्बे में आग लगाते हैं और बचाव के लिए भाग जाते हैं, लेकिन चैलेंज स्वीकार करने वाला युवक बैठा रहता है। कुछ पलों में ही बारूद आग पकड़ती है और तेज धमाका होता है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि धमाके के तुरंत बाद डिब्बे पर बैठा शख्स जमीन पर गिर पड़ता है। धुएं के गुबार के बीच जब वहां मौजूद उसे देखने पहुंचते हैं, तब तक वह जमीन पर पड़ा होता है। पुलिस का कहना है कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

See also  मैंने नरेंद्र मोदी से कहा था..., भारतीय प्रधानमंत्री का नाम लेकर ट्रंप ने किया बहुत बड़ा दावा

हेमंत के प्रस्तावक और सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू ने ली रांची में बीजेपी की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now