महिला भिखारी को दिया कॉन्डोम, एक्स पर ट्रोल हो गया डॉक्टर; लोगों ने बताया शर्मनाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2024

Doctor_Beggar

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी बहुत ज्यादा आलोचना हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स महिला भिखारी को कंडोम दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स पेशे से डॉक्टर है। दिवाली के दिन शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सड़क किनारे भिखारियों की मदद करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है। ’ अब इस वीडियो पर शख्स की काफी आलोचना हो रही है। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह बहुत ही गिरा हुआ तरीका है।

इस व्यक्ति का नाम दुर्योधन है। एक्स पर उसके बायो में डॉक्टर लिखा है। वहीं, उसके हैंडल पर नाम डॉ  सौरव सिंह हैं। 31 अक्टूबर को पोस्ट किए गए वीडियो में वह सीढ़ियों पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में कॉन्डोम का एक रैपर है। वह सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ ऊपर जाता है और वहां बैठी महिला भिखारी को कॉन्डोम रैपर थमा देता है।

See also  पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम

वीडियो में वह कहता है, ‘इसको रखो, अब यही काम आएगा’। हैरानी की बात यह है कि वहां पर उस वक्त एक छोटा बच्चा भी बैठा हुआ है। अपनी मां को रैपर पकड़ता देख, बच्चा भी लपकता है और देखना चाहता है कि उसकी मां को क्या मिला है।

पहले मीर को धक्का देकर निकालो, मैं खुद चला जाऊंगा:बाहरी कहे जाने पर हिमंता का हेमंत को जवाब

डॉक्टर का कहना है कि वह अपने इस वीडियो के जरिए बताना चाहता है कि अगर आप पढ़ाने और खिलाने का दम नहीं रखते हैं तो बच्चे पैदा न करें। हालांकि इस वीडियो को देखने वाले लोग डॉक्टर के ऊपर भड़क उठे हैं। लोगों ने दिवाली के मौके पर ऐसा वीडियो शेयर करने को अपमानजनक और मतलबी बताया है। एक शख्स ने लिखा, ‘आपको हुआ क्या है?’ एक अन्य लिखा कि बहुत गिरा हुआ और असंवेदनशील वीडियो। क्या आपको इसे बनाते हुए बिल्कुल भी शर्म नहीं आई।

See also  झारखंड में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

एक्स यूजर कौशिक चटर्जी ने लिखा कि यह बहुत ही खराब और गलत है। तुमने उसकी तकलीफ का वीडियो बनाया है। तुमने इसे बिना उस महिला की अनुमति के इस्तेमाल किया। एक डॉक्टर या एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से तुम्हें नहीं लगता है कि यह बेहद शर्मनाक है? उसने आगे लिखा कि यह हर किसी के लिए शर्मनाक होगा, लेकिन एक डॉक्टर होकर भी तुमने ऐसा किया, इसलिए यह बहुत निराश करने वाला है। अगर सहानुभूति की कमी का एक वीडियो था तो यह होगा, आपके इरादे सही थे लेकिन जिस तरह से आपने निष्पादित किया वह केवल आपकी सहानुभूति की कमी को दर्शाता है,” वीडियो के तहत एक और टिप्पणी पढ़ें, जिसने एक्स पर हजारों बार देखा है।

बागियों को मनाने अमित शाह रहे हैं झारखंड, घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में रैली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now