कल्पना सोरेन ने खूंटी के पिछड़ेपन को लेकर BJP पर साधा निशाना, CNIऔर GELचर्च का किया दौरा

कल्पना सोरेन ने खूंटी के पिछड़ेपन को लेकर BJP पर साधा निशाना, CNIऔर GELचर्च का किया दौरा

रांची: गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी का दौरान किया। कल्पना सोरेन ने मुरहू के CNI चर्च और GEL चर्च में जाकर समाज के लोगों के साथ मुलाकात की और खूंटी के विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होने खूंटी जिले का सही तरीके से विकास नहीं होने को लेकर बीजेपी की निशाना साधा। बिना नाम लिये उन्होने पूर्व केंद्रीय मंत्री और खूंटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा और खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा को खूंटी के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार बताया।

GbS1zcJbMAAZzPZ

मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं होने को लेकर BJP ने सरकार को घेरा, कहा- ‘दुर्भाग्य है कि बिना मुख्य सचिव के झारखंड में चल रहा है शासन’
खूंटी दौरे के बाद कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खूँटी विधानसभा की हमारी बहनों का आर्थिक और सामाजिक विकास आज भी उस गति से नहीं बढ़ रहा, जितना बढ़ना चाहिए था। दशकों से भाजपा ने खूँटी को सिर्फ कागज़ों पर विकसित किया है। विकास और सामाजिक उत्थान के दावे केवल पन्नों तक सीमित हैं, और महिला सशक्तिकरण के नाम पर यहाँ धरातल पर कुछ नहीं हुआ। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा के स्थानीय विधायक और पूर्व के सांसद जिम्मेदार हैं, जिनकी नीतियों ने खूँटी को पीछे धकेलने का काम किया है।

See also  पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद

खूँटी स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में लोगों से मुलाकात का अवसर मिला। यहाँ के युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की आवश्यकता स्पष्ट दिख रही है। मुझे बताया गया कि कई बार भाजपा के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा सांसद से इस मांग को लेकर निवेदन किया गया, परंतु इस गंभीर आवश्यकता को अनसुना कर दिया गया। आज मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि हमारी सरकार बनते ही, 2025 के अंत से पहले खूँटी में एक अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। खूँटी का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है, और इसे साकार करने का हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

GbS tWRb0AEt3nw

देवघर SP को हटाये जाने के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे निर्वाचन आयोग, सुप्रियो भट्टाचार्य का आरोप-बंटी बब्ली की तरह EC-BJP की जोड़ी

इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने खूंटी में एक बच्ची से हुई मुलाकात को लेकर भावनात्मक पोस्ट लिखा और कहा कि खूँटी दौरे के दौरान मेरी मुलाकात एक प्यारी सी बच्ची से हुई, जिसने बड़े सपने संजो रखे हैं। उसने मुस्कुराते हुए कहा कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है, ताकि खूँटी के लोगों का इलाज यहीं कर सके। जब मैंने पूछा, तो उसने मासूमियत से बताया, यहाँ कुछ भी हो जाए, हमें राँची जाना पड़ता है। उसकी ये बात दिल को छू गई। मैंने उसे वादा किया कि हेमन्त जी के अगले कार्यकाल में खूँटी में एक बड़ा हॉस्पिटल जरूर बनेगा, ताकि खूँटी के किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में राँची या अन्य दूसरे शहर ना जाना पड़े।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नए मुख्यमंत्री आवास की रखी आधारशिला, पुराने आवास को लेकर रहीं है कई दिलचस्प कहानी और मिथक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now