लॉरेंस की धमकी के बाद सुरक्षा नहीं मिलने पर छलका पप्पू यादव का दर्ज, कहा- जिसे मारना है, मार दे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2024

pappu yadv

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई से धमकी मिलने के बाद उनका दर्द छलक पड़ा। पप्पू यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डीजीपी, आईजी, एसपी तक से सुरक्षा की गुहार लगा चुका हूं। लेकिन अभी तक कोई सिक्योरिटी नहीं मिली है। मैं तो कहता हूं, जो सुरक्षा है, वो भी वापस ले लो। जिसे मारना है, मार दे। मैंने तो चिट्ठी लिख दी है, कि आप सुरक्षा वापस ले लीजिए।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले जो लोग हैं, वो नहीं चाहते कि वो मुझसे मिलें। ऐसे लोग जमीन माफिया से मिले हैं। मैंने तो चीफ सेक्रेटरी से लेकर डीजीपी, आईजी तक से बात की। उनका काम है धमकी देना, मैं अपना काम कर रहा हूं, हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। मैंने तो चिट्ठी लिख दी है, कि आप अपनी सुरक्षा हटा लीजिए। मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। अभी भी मेरे पास कोई सिक्योरिटी नहीं है। जिसको मारना है, आकर मार दे। लेकिन सच्चाई के रास्ते से नहीं हटाऊंगा।

See also  नोएडा: गुल मोहम्मद 5 साल की बेटी आयत को अस्पताल जे रहा था, यश शर्मा के BMW ने रौंद दिया, बेटी की मौत

डायरी में दर्ज थी शराब कारोबार पर कब्जे की प्लानिंग, हेमंत सोरेन के भाई को बताया गया दुश्मन

सदन और सदन के बाहर लोगों की जो जिम्मेदारी दी गई है, वो काम करूंगा। देश की जनता मेरे लिए भगवान है, उसे मैं इंसान नहीं मानता। उसकी मदद मरते दम तक करूंगा। मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है, हालांकि देश के किसी नागरिक पर यदि कोई संकट आता है तो हम उनके साथ खड़े हैं।


आपको बता दें हाल ही में फोन पर पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें एक्स पर लॉरेंस को लेकर किए गए कमेंट्स का जिक्र किया गया था और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर वाई कैटेगरी से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी। पोस्ट में पप्पू यादव ने लॉरेंस को दो टके का अपराधी बताया था और 24 घंटे में उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात कही थी। हाल ही में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की थी।

See also  शादी का झांसा देकर नाजम और अलीम ने विवाहिता से रेप किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी को हटाने का दिया निर्देश; पहले भी हो चुका है ऐक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now