मजहब की दीवार तोड़कर गुलाबसा खातून ने रचाई शादी, तो घर पर हुआ हमला, WATCH VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

dulha

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पर मजहब की दीवार तोड़कर अपने घर बसाने वाले के घर पर लोगों ने हमला कर दिया है। इस दौरान लड़के घर पर तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। इस घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

कहते हैं कि प्यार ना देखे जात-पात प्यार ना देखे रूप रंग। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ प्रेमी युगल ने अपने अपने धर्म मजहब की दीवार तोड़कर रचाई शादी तो यह चर्चाओं का बाजार हो गया था। कोर्ट से लेकर थाना पुलिस तक उस समय परिवार वाले और धर्म के तथाकथित नेता चक्कर लगाते रहे फिर भी चुकी दोनों प्रेमी युगल बालिग थे दोनों ने अपने मर्जी से अपने प्यार को पाया था।

लॉरेंस विश्नोई पर टिप्पणी से नाराज मयंक सिंह ने दी सांसद पप्पू यादव को धमकी, कहा- राजनीति करो वरना…

See also  बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी

इसके बाद न्यायालय से ने भी लड़का लड़की दोनों साथ रहने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बावजूद गांव में धर्म के कुछ ठेकेदार अपने मन को खाली छोड़ना नहीं चाहते हैं। गांव में इस तरह का माहौल बनाया गया की लड़की के को मोहरा बनाकर दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष को मिलाकर धर्म के ठेकेदारों ने लड़का के घर पर हमला बोल दिया जमकर उत्पाद मचाया।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय स्तर पर पंचायत कर प्यार के दीवार में दरार बनाने की सारी कोशिश धर्म के ठेकेदारों ने कर लिया। लेकिन दाल नहीं गली। सीसीटीवी कैमरा की पूरी घटना मीडिया में आने के बाद प्रशासन के भी हाथ पैर फूलने लगे। मामले के गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कोई विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाए।

यहां देखें वीडियो

कोचिंग के बाद लड़की को मिलने बुलाया, चलती कार में किया रेप; शाहरूख और फरहान गिरफ्तार

See also  प्यार किया तो डरना कैसा! अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने रिश्तों को दी और मजबूती...कहा पारिवारिक मुलाकात है

मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर बनकट गांव में आपसी पारिवारिक मामला है। शादी विवाह का उसको लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर मारपीट की गई है। मामला परिवार का है। इसलिए पुलिस की टीम शांति बहाली में लगी है। पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

पारिवारिक मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाए और विधि व्यवस्था उत्पन्न नहीं किया जाए। वही मामले को लेकर कहा कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन भी लिया गया है कार्रवाई भी होगी। बताते चले कि लड़की गुलाबसा खातून ने स्थानीय बरूराज थाना में 35 नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले में पीड़िता के पति आदित्य राज प्रियांशु ने फोन पर कहा कि जब से हम लोग शादी किए हैं तब से पूरा समाज लड़की पक्ष का हम लोगों के खिलाफ है। हम लोगों के साथ कभी भी कोई घटना घट सकती है प्रशासन हमारी मदद करें।

See also  UPI ट्रांजेक्शन होगा महंगा! 3000 से ज्यादा लेन-देन पर चार्जेस लगाने की तैयारी

जयराम महतो ने कांग्रेस-BJP की बढ़ाई टेंशन, डुमरी-बेरमो में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now