- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लॉरेंस विश्नोई पर टिप्पणी से नाराज मयंक सिंह ने दी सांसद पप्पू यादव को धमकी, कहा- राजनीति करो वरना…

mayanksingh-

कुख्यात डॉन लॉरेंस विश्नोई पर पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव के टिप्पणी करने पर झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के सदस्य मयंक सिंह ने धमकी दी है। मयंक सिंह ने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पप्पू यादव को नसीहत दी है। मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को एक पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट में लिखा है कि – जैसे कि कुछ समाचारों पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है कि बीते दिनों; बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के द्वारा Lawrence Bishnoi भाई के बारे में उल्टा-पुल्टा ब्यान दिया गया था। मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पप्पू यादव तुम अपने औकात में रहकर चुप-चाप राजनीति करने में ध्यान दो, ज्यादा इधर-उधर 3-5 करके TRP कमाने के चक्कर में मत पड़ो वर्ना Rest in Peace (RIP) कर देंगे।

कोचिंग के बाद लड़की को मिलने बुलाया, चलती कार में किया रेप; शाहरूख और फरहान गिरफ्तार

See also  राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज

झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। लेकिन अमन साहू गिरोह अपनी अलग पहचान रखता है। पिछले दिनों अमन साहू ने बड़कागांव से चुनाव लड़ने की बात कहकर सभी चौका दिया था। लेकिन उनसे कोर्ट से इसकी इजाजत नहीं मिली। साहू गिरोह विशेष रूप से, यह गिरोह लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और रांची के कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय है।

बता दें कि कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद मयंक सिंह नाम का व्यक्ति इस गिरोह की ओर से घटनाओं की जिम्मेवारी भी लेता है। मिली जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर राज्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वहीं, जेल में बंद अमन साहू वहीं से अपना गिरोह चला रहा है।

जयराम महतो ने कांग्रेस-BJP की बढ़ाई टेंशन, डुमरी-बेरमो में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now