लोहरदगा में आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, रामेश्वर उरांव की राह हुई आसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2024

लोहरदगा में आजसू कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया

लोहरदगा-  शनिवार को सैकड़ों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ताओं कांग्रेस का दामन थाम लिया । कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन लोहरदगा में आजसू पार्टी एवं लोहरदगा अंजुमन के पूर्व सेक्रेटरी एवं सदस्यों के साथ लगभग 300 से अधिक लोगों ने रामेश्वर उरांव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण  की ।

रामेश्वर उराँव ने किया स्वागत

इस मौके पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज जितने भी पार्टी एवं अन्य संगठनों से कांग्रेस परिवार में शामिल हुए पदाधिकारी एवं सदस्य का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है कांग्रेस पार्टी के विचारधारा सभी को एक साथ लेकर विकास की राह पर चलने का है जिसका परिणाम है कि आज इतनी संख्या में कांग्रेस पार्टी का ग्रहण किया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

See also  बरहेट में हेमंत के ख़िलाफ़ गमालियम हेंब्रम ने बीजेपी के लिए किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

लोहरदगा में आजसू कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया

धीरज साहू ने विकास का किया वादा

राज्यसभा सांसद  धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की पार्टी है और हर इंसान विकास देखना चाहती  है ।  विकास का कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है आज सभी अन्य पार्टी एवं संगठनों से आए पदाधिकारी एवं सदस्यों का पार्टी में स्वागत है ।  आप सभी कांग्रेस परिवार में मिलकर विधानसभा चुनाव में भारी से भारी मतों से अपने प्रत्याशी को विजय बनाकर गठबंधन के हेमंत सरकार को फिर से झारखंड में लाने का काम करेंगे।

आजसू के तीन सौ कार्यकर्ता हुए शामिल

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के पूर्व सेक्रेटरी हाजी सफदर आलम,नेहाल कुरैशी, कैरो प्रखंड अंजुमन इस्लामिया के सदर जमील अंसारी समीरूद्दीन अंसारी आजसू पार्टी के सढ़ाबे पंचायत अध्यक्ष अमित उरांव,के अगुवाई में 300 से अधिक की संख्या में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने भी सभी का स्वागत पार्टी में कराया मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,प्रदीप विश्वकर्मा,संदीप कुमार,प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद,सतदेब भगत,तनवीर गौहर,हाजी सदरुल,प्रभात भगत,उदय गुप्ता विशाल डुंगडुंग,रेहान,तारिक अनवर समेत कई और कार्यकर्ता थे।

See also  शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now