हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, बोले- 20 प्रतिशत सीट बेच देना ही सिस्टम है कांग्रेस का

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2024

himant vishwa sarma

झारखंड में बरही से कांग्रेस के पूर्व नेता व विधायक उमाशंकर अकेला के 2 करोड़ रुपये लेकर टिकट देने के आरोप वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि कांग्रेस हर राज्य में 20 प्रतिशत सीट बेचती है। यह कांग्रेस का सिस्टम है।

सरमा ने कहा कि मैं भी एक समय कांग्रेस में था। कांग्रेस में अगर एक स्टेट में 100 सीट होता है तो 20 सीट बिकता है। यह उनकी पुरानी परंपरा है। उमा शंकर अकेला ने जो बताया वह कोई नया बात नहीं है। हर राज्य में हमलोग देखते हैं कि कांग्रेस 20 प्रतिशत सीट बेचती है। यह कांग्रेस का सिस्टम है कि वे 20 प्रतिशत सीट बेच देते हैं।

ज्ञानवापी पर हिन्दू पक्ष को झटका, वुजू खाना और पूरे परिसर के सर्वे की मांग खारिज

रांची में बागी उम्मीदवार वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह चुनाव लड़े। इसी को देखते हुए उनके द्वारा नामांकन भी की जाती है, लेकिन नामांकन वापसी की तारीख तक इन्हें मनाया भी जाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से प्रत्येक सीट पर 1-1 प्रत्याशी खड़ा किया जा रहा है। मगर इंडिया गठबंधन का हाल आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सीट पर 2-2, 3-3 उम्मीदवार खड़े हो रहे हैं।

See also  बीएसएल की सभी यूनिट बंद, 100 करोड़ का नुकसान; प्लांट में फंसे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी

इस दौरान झारखंड में विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी सरमा ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को नामांकन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से स्पष्ट होता है कि एनडीए के प्रति लोगों का रुझान क्या है। उन्होंने एनडीए के सभी सहयोगी दलों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।

सीता सोरेन के अपमान के मामले में बेटी विजयश्री की इंट्री, इरफ़ान अंसारी पर बोला हमला और चुनाव में रिजेक्ट करने की अपील की

सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए की जीत तय है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार, सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही गोगो दीदी योजना से झारखंड की युवतियों व महिलाओं के खाते में 2100 रुपये हर माह दिए जाएंगे। डेढ़ लाख नौकरी एक साल में देंगे। लोगों को बालू और साल में दो त्योहारों पर दो गैस सिलेंडर फ्री देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा, असम व मध्य प्रदेश में भाजपा ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।

See also  पति ने साली संग किया लव मैरिज, पत्नी ने 6 साल की बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

सरमा ने कहा कि झारखंड को घुसपैठियों से बचाना है। असम की हालत भी इसी तरह के थे। 20 प्रतिशत मुसलमानों की संख्या बढ़ते-बढ़ते घुसपैठियों के कारण 45 प्रतिशत हो गई। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रही है, लेकिन सत्तारूढ़ झामुमो इस मुद्दे पर चुप है, क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं।

इजरायल का पलटवार, ईरान के सैन्य ठिकानों पर सुबह-सुबह कर दिया जोरदार हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now