दुबई के रेगिस्तान में फंसी लड़की ने UBER से मंगवाया ऊंट, फिर जो हुआ… VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2024

dubai-uber

गगनचुंबी इमारतों और रेगिस्तान के लिए दुबई मशहूर है। दुबई में इस बार अनोखा मामला सामने आया है। यहां रेगिस्तान में फंसी लड़की को जब मदद की कहीं उम्मीद नहीं दिखी, तो उसने उबर एप (UBER) से अपने लिए ऊंट की सवारी मंगा ली। कुछ ही देर में एक शख्स ऊंट लेकर उसके सामने हाजिर भी हो गया। यह नजारा देख लड़की भी चौंक गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा सिर्फ दुबई में ही दिख सकता है।

BMP में नौकरी लगते बेवफा हुई पत्नी, SSP से बोला पति- पत्नी दिला दें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की रेगिस्तान में फंसी है और उबर ऐप से अपने लिए कैब खोजती है। उसके ऑप्शन के रूप में ऊंट की सवारी भी दिखती है। वह ट्राई करने के लिए ऊंट की सवारी को बुक कर देती है। कुछ ही देर में ऊंट और उसके चलाने वाला लड़की के सामने हाजिर हो जाता है। लोग हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं। ‘लाइव दैनिक’ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

See also  गिरिडीह में बिजली विभाग के घूसखोर JE को ACB ने किया गिरफ्तार, बिल माफी के नाम पर ले रहा था रिश्वत

कथित तौर पर दुबई-हट्टा रोड के किनारे अल बदायेर में शूट किए गए इस वीडियो में लड़की उबर ऐप में ब्राउज़िंग करती दिख रही है। क्लिप में, वह अपनी परेशानी बताते हुए देखी जा सकती है। वह कहती है, “हम रास्ता भटक गए थे और हमने उबर ऐप खोलने का फैसला किया।” यह देखकर मैं हैरान रह गई कि कार की तरह ही ऊंट की सवारी का भी ऑप्शन दिख रहा है। बुक करने के कुछ ही देर बाद, एक आदमी ऊंट लेकर आ जाता है।

कौन हैं पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार Minahil Malik, जिनका प्राइवेट वीडियो हो गया वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JETSET DUBAI (@jetset.dubai)

इंस्टाग्राम अकाउंट jetset दुबई द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे तीन मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर काफ़ी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई लोगों हैरानी जताते हुए वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर कंफ्यूज दिखे तो कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा नजारा सिर्फ दुबई में ही देखा जा सकता है।

See also  JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

देवर के साथ भौजाई फरार, डेढ़ लाख नगद भी ले गई; नेपाल में रहता था पति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now