BMP में नौकरी लगते बेवफा हुई पत्नी, SSP से बोला पति- पत्नी दिला दें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2024

patni-bewafa

बिहार में यूपी की तरह एक मामला सामने आया है। जहां बीबी को अच्छी नौकरी मिलते ही अपने पति को छोड़ दिया है। यह एसडीएम मौर्या की कहानी की तरह है। कई बार ऐसा देखने और सुनने को मिला है कि पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर नौकरी लगवाई और जॉब में जाते ही बीवी किसी और की हो गई। एक ऐसा ही मामला बिहार के गया से आया है। बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमएपी) में तैनात एक युवती के पति ने एसएसपी से गुहार लगाकर गंभीर आरोप लगाया है।

यह  मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का है। पति मिथिलेश कुमार ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। मामला गया एसएसपी आशीष भारती तक पहुंचा है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के भुजौल गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार ने एसएसपी आशीष भारती से न्याय दिलाने की फरियाद की है।

कौन हैं पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार Minahil Malik, जिनका प्राइवेट वीडियो हो गया वायरल

See also  क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव का तंज

मिथिलेश कुमार ने कहा है कि मेहनत मजदूरी करके पढा-लिखाकर पत्नी प्रीति कुमारी को बिहार पुलिस में नौकरी लगवाई और अब नौकरी लगते ही बेवफाई कर रही है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा शुरू करने के साथ अलग रहने का फैसला ले लिया है। मिथिलेश कुमार ने बताया कि झारखंड के हंटरगंज की रहने वाली प्रीति कुमारी से वर्ष 2017 में मेरी शादी हुई थी। हमदोनों से एक 6 साल का बच्चा भी है। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था।

इस बीच 2021 में उसकी पत्नी बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद उससे दूर होने लगी और अब उसका न फोन उठाती है और ना मिलना चाहती है। इस मामले में पति मिथिलेश कुमार ने एसएसपी को आवेदन देकर मिला देने की गुहार लगाई है। उसका कहना कि उसकी पत्नी उसके पास नहीं आ रही है। वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। प्रीति कुमारी फिलहाल बीएमपी बोधगया में पोस्टेड है।

See also  पाकिस्तान से लड़ने जा रहे सैनिकों से ट्रेन में ₹150 की वसूली! TTI पर रेलवे ने लिया ऐक्शन

आ गई कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, टूट गया आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन, विश्रामपुर से दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी

दहेज के लिए किया जाता है टॉर्चर

इस संबंध में बोधगया बीएमपी में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी का कहना है कि पति से तंग आकर दूर रहना चाहती हूं। एटीएम कार्ड को हमसे छीनकर पैसे की निकासी कर लेता था। दहेज के लिए भी हमे टॉर्चर किया जाता रहा। विभाग को भी इसकी लिखित शिकायत देकर अवगत करा चुकी हूं। अब हम इनके साथ नहीं रहना चाहती हूं।

हेमंत से अमीर हैं कल्पना सोरेन, खाते में है इतनी रक़म और निवेश की हैरान हो जाएंगें आप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now