Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | लोहरदगा पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है नेटवर्क

लोहरदगा पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है नेटवर्क

Prashant Singh
October 22, 2024 11:16 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
लोहरदगा
SHARE

लोहरदगा: विधानसभा चुनाव से पहले लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चार देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 82 कारतूस और चार अतिरिक्त मैगजीन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के मोरो गांव निवासी कुंदन गोप उर्फ लंगड़ा (जो मूल रूप से रांची जिला के रातू थाना क्षेत्र के दलादली हाजी चौक का निवासी है) और रामकृष्ण मंडल का पुत्र चिरंजीव कृष्णा शामिल हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 7.65 एमएम के 80 कारतूस और 8 एमएम के दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने मीडिया के सामने अपराधियों और बरामद हथियारों को पेश करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में हथियारों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी समीर तिर्की की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

See also  सिरफिरे बेटे ने पिता समेत परिवार के तीन लोगों की कर दी हत्या, चचेरे भाई और भाभी पर किया जानलेवा हमला

पुलिस टीम ने हथियार सप्लायर बनकर अपराधियों से संपर्क साधा और उन्हें भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया में बुलाया। वहां पर पहले से तैनात पुलिस टीम ने कुंदन गोप और चिरंजीव कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि ये अपराधी पहले से ही अन्य जिलों में हथियारों की तस्करी में शामिल थे और पहली बार लोहरदगा में हथियार बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी कुंदन गोप पहले भी रांची के बेड़ो थाना कांड में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल जा चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article RJD को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में शामिल, छतरपुर से हो सकते है उम्मीदवार RJD को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में शामिल, छतरपुर से हो सकते है उम्मीदवार
Next Article Bengaluru building collapse Watch Video: बंगलुरु में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत धराशायी, 17 मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

9 hours ago
भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

10 hours ago
जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?