बाबूलाल ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के साथ जावेद मंसूरी को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2024

Bjp jawed masuri

रांचीः बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 22 अक्टूबर को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली ।  प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया एवं सदस्यता दिलाई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया। किसी गरीब के बच्चे को भूखा सोने नहीं दिया। देश में 80 करोड़ अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मां बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत योजनाएं शुरू की है। उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को लखपति बना रही है। गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

Bjp muslim

मरांडी ने कहा कि चुनाव का समय है। इस चुनाव में अपने पड़ोस के लोगों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में हेमंत सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा था कि लोगों को 1 साल में 72000 रुपए देंगे। 5 साल हो गए हेमंत सोरेन ने किसी को 72000 रुपए नहीं दिये। मां बहनों को चूल्हा खर्च हर महीने 2000 रुपए देने की बात कही थी। 5 साल बीत गये, किसी को चूल्हा खर्च नहीं दिया।

See also  BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में की शादी, पत्नी रिंकू मजूमदार भी है पार्टी की नेता

बाबूलाल ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने बेटियों से कहा था कि शादी होने पर सोने का सिक्का देंगे। एक भी लड़की को सोने का सिक्का नहीं दिया। वृद्ध, दिव्यांग को कहा था कि ढाई हजार रुपए महीने पेंशन देंगे। किसी को नहीं दिया। नौजवानों को 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी।

इस अवसर पर जावेद मंसूरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी के सदस्यता ली है। भाजपा महिला, मजदूर, गरीब सबका विकास करती है। उन्होंने अपनी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा, उससे वह निस्वार्थ भाव से करेंगे। भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इरफान अंसारी, साबिर, मजलूम अंसारी, अहमद अंसारी, सकीना खातून, गुड़िया परवीन, तरन्नुम परवीन, प्रीति कुमारी, बीर वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा।

See also  ताकत का अहसास कराया, तो पत्थरबाज आपके लिए झाड़ू लगाएंगे; झारखंड में बोले योगी आदित्यनाथ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now