गढ़वा से हेमंत सोरेन ने किया चुनावी आगाज, दोबारा बनी सरकार तो महिलाओं को एक लाख देने का किया वादा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

गढ़वा में हेमंत सोरेन की सभा

गढ़वाः झारखंड सरकार में मंत्री और जेएमएम से गढ़वा के प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर से अनंत देव  ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है ।झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गढ़वा जिले से विधानसभा चुनाव का आगाज किया। वे सोमवार को गढ़वा जिले मे दो जगहों पर प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सबसे पहले वे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर उंटारी प्रखंड के गोसाईबाग़ के मैदान मे आयोजित सभा सम्बोधित किए। उसके बाद वे गढ़वा इस्थित टाउन हॉल के मैदान मे आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

बीजेपी पर हेमंत का हमला

इस मौके पर उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने चुनावी भाषण की शुरुआत जय झारखण्ड से की। हेमंत सोरेन  ने कहा कि यह चुनाव अपने निश्चित समय से पहले हो रहा हैँ यह इतिहास मे पहली बार हुआ हैँ। यह चुनाव आयोग का दुरपयेग है।  हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि  संवैधानिक संस्थाओं को  केंद्र सरकार की कठपुतली बनाकर कुचला जा रहा हैँ। इसका जीता जागता उदाहरण आज आपके सामने हेमंत सोरेन खड़ा हैँ।सरकारी कामों मे अड़चन डाली, हमें जेल मे डाल दिया। उनको पता नही है यह शिबू सोरेन का बेटा हैँ न झुका हैँ ना कभी झुकेगा।

बिजली बिल माफ किया, फ्री दिया

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब तक संकल्प पूरा नही होता तब तक हमें कोई रोक नही सकता। इन्हे तकलीफ हैँ हम महिलाओं का काम कर रहे हैँ किसानों का काम हो रहा हैँ। गढ़वा पिछड़ापन से अछूता नही हैँ ।गढ़वा को बिजली,पानी से मुक्त हमने किया।टाउन हॉल आपका उदाहरण हैँ। रिंग रोड बन रहा हैँ सड़कों का जाल बिछ रहा हैँ। 24 घंटा नही तो 22 घंटा बिजली मिल रहा हैँ। वर्षो से लोग गरीबी के बोझ तले दबे हैँ अभी निकालने में थोड़ा वक्त लगेगा।

See also  Lohardaga: इंसास रायफ़ल और 100 राउंड गोलियों के साथ पुलिस के जवान ने खुद को किया घर में बंद, पहले ASI को मारी गोली फिर बीवी बच्चों के सामने करता रहा फ़ायरिंग, कई पुलिसकर्मी भी है फंसे, SP आवास के पीछे की घटना

महिलाओं को एक लाख रुपए देंगे

हेमंत सोरेन ने बताया कि बिजली बिल हमने माफ़ किया दो सौ यूनिट बिजली हमने फ्री किया । महिलाओं को एक एक हजार महिना हम दे रहे हैँ सरकार बनेगी तो हम साल में एक लाख रूपया हम देंगे। जो वादा किया हैँ वह दिसंबर से ढाई हजार रुपया महिलाओं के खाते मे जाएगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल को याद कीजिये ज़ब सारा विश्व  शोक में था तो हमने लोगो को उनके घरो तक पहुंचाया। भाजपा से पूछियेगा 15 लाख मिला क्या,सिलेंडर मिला क्या ये पॉकेटमार हैँ ये लोग वोट चोर हैँ ।

बीजेपी पर सांप्रदायिकता का आरोप

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी हिन्दू मुस्लिम करती है ।  उन्होंने लोगों से सावधान रहने के लिए कहा । झारखंड के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये लोग भगवान को नही छोड़ते इंसान को कहां से छोड़ेगे।भगवान राम ने इन्हे इनकी औकात अयोध्या से  दी है ।

See also  Bihar Lok Sabha Election Result: जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी, आरजेडी को मिल सकती पांच सीट, चिराग का शानदार प्रदर्शन

मिथिलेश ठाकुर के लिए मांगा वोट

हेमंत सोरेने ने लोगों से मिथिलेश ठाकुर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा से जेएमएम को जिताइयेगा। पांच वर्ष इनलोगो ने इतना सरकार को तंग किया हैँ की मत पूछो, फिर से ईडी सीबीआई सक्रिय होगा हमारे प्रत्याशियों को तंग करेगा।

वोट से सिर फोड़ेंगे

हेमंत ने कहा कि  ये मैदान आपके सामने गवाह के रूप में हैँ पिछला चुनाव में हमने नारा दिया था झारखण्ड को हमने बनाया हैँ हम ही सवारेंगे। आज हमने सिर्फ नारियल फोडा हैँ अब इनका वोट के रूप मे सर फोड़ेगे ।

बाइक से नामांकन करने पहुंचे मिथेलेश

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा सीट से मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जो इस बार चुनाव में एक हॉट सीट मानी जा रही है। सोमवार को दोपहर करीब 2:20 बजे उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम के सामने अपना नामांकन पत्र जमा किया। भारी भीड़ और ट्रैफिक के कारण उन्हें खुली जीप छोड़कर बाइक से एसडीएम कार्यालय पहुंचना पड़ा। उनके साथ हजारों समर्थक भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। नामांकन से पहले मिथिलेश ठाकुर ने गढ़देवी मंदिर में पूजा की और फिर कर्बला मैदान से रोड शो करते हुए एसडीएम ऑफिस तक पहुंचे।

See also  ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज का केस मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन से मांगा जवाब

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now