राजद ने कसा तंज, राज्य में उनके नेताओं पर कोई आरोप नहीं, कोई कोलकाता तो कोई कहीं और पकड़ाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2024

rjd-manoj-jha

झारखंड में चुनाव आते ही पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गया है। राजद को सम्मानजनक सीट नहीं मिलने पर राजद ने अपने सहयोग दलों पर हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बिना किसी पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि राज्य में राजद का एक ही विधायक और मंत्री भी है। लेकिन उनपर कोई आरोप नहीं लगा है। लेकिन दूसरी तरफ लोग कोलकाता और अन्य जगहों से पकड़े जा रहे हैं।

राजद का इशारा कांग्रेसी नेताओं की ओर था। राज्य के एक कांग्रेसी नेता घोटाले में जेल में बंद है, वहीं नए मंत्री बने नेता को कोलकाता में कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था। कुछ लोगों के सरकार गिराने और अन्य आरोप भी लगे हैं।

इंडिया महागठबंधन में हो गया खेला, राजद ने ठोका 20 सीट का दावा, नहीं माने तो होगा फ्रेंडली मैच

मनोज कुमार झा ने कहा कि राजद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो परंपरागत रूप से भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। उनके नेताओं (लालू के परिवार) के साथ प्रताड़ना हुई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसेक बाद भी पार्टी कभी भी झुकी नहीं। इसके बाद भी सीटों के बटवारा को लेकर झामुमो और कांग्रेस की ओर से किया गया, वह उचित नहीं था। राजद के लिए राज्य में सीटें देने की जो बात कही गई, वह कहीं से भी तार्किक नहीं है। हालांकि उन्होंने गठबंधन तोड़ने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगी 9665 करोड़ की सौगात, PM नरेंद्र मोदी इन योजनाओं की करेंगे शुरुआत

चुनाव से पहले बड़ा खेला, लुईस मरांडी ने दिया भाजपा को झटका, जामा से होंगी झामुमो की उम्मीदवार

मनोज कुमार झा ने दावा किया कि राज्य में राजद 18 से 20 सीटों पर अपनी तैयारी कर रहा है, लेकिन उन्हें उसके अनुसार सीट नहीं दी गई है। महागठबंधन में चार से पांच सीटें ही दी जा रही हैं। यह सही नहीं है। पार्टी की ओर से महागठबंधन के नेताओं को भावना से अवगत करा दिया गया है। अगर सोमवार को उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो राजद की ओर से 20 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

सेक्स रैकेट को लेकर धनबाद में छापेमारी, दीवार कूदकर भागे लोग, तीन महिला, एक पुरूष पकड़े गए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now