- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लुईस मरांडी ने दिया भाजपा को झटका, जामा से होंगी झामुमो की उम्मीदवार, गणेश महली, चून्ना सिंह भी जेएमएम में हो रहे हैं शामिल

hemant-louce

भाजपा की ओर से विधानसभा उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा के बाद से ही भगदड़ मच गई है। पहले मेनका सरदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर आ रही है कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को जामा से झामुमो अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा के कद्दावर नेता लुईस मरांडी का मोह भंग हो गया है। भाजपा ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर दुमका से सुनील सोरेन को दिया गया है। इससे वह नाराज चल रही है।

सरायकेला से बीजेपी के नेता गणेश महली जेएमएम ज्वाइन कर रहे हैं । सारठ से चुन्ना सिंह भी जेएमएम ज्वाइन कर रहे हैं। गणेश महली सरायकेला विधानसभा और चुन्ना सिंह सारठ विधानसभा सीट से प्रत्याशी हो सकते है।

सेक्स रैकेट को लेकर धनबाद में छापेमारी, दीवार कूदकर भागे लोग, तीन महिला, एक पुरूष पकड़े गए

सूत्रों ने बताया कि जल्द ही वह भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो ज्वाइन करेंगी और झामुमो उन्हें अपनी परंपरागत सीट यानी सीता सोरेन की सीट जामा से उम्मीदवार बनाएगी। लगभग यह तय हो चुका है कि अब लुईस मरांडी झामुमो की प्रत्याशी होंगी। बस अब इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाली असम विधानसभा चुनाव की कमान, गोसाईगांव में आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

इधर, महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ने वाली है। राजद ने भी महागठबंधन में कम सींटे मिलने पर नाराजगी जताई है। क्योंकि बिना राजद की सहमति के ही झामुमो और कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now