रेलवे ने यात्रियों के लिए रिजर्वेशन के नियम बदले, अब 120 दिन पहले नहीं होगा आरक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2024

रेलवे ने यात्रियों के लिए रिजर्वेशन के नियम बदले, अब 120 दिन पहले नहीं होगा आरक्षण

डेस्कः रेलवे ने ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किये है। टिकट का आरक्षण अब 120 दिन पहले नहीं होगा।
रेलवे ने नियमों में बदलाव करते हुए अब आरक्षण का समय 120 दिन की जगह 60 दिनों का होगा। नया निमय एक नवंबर से लागू हो जाएगा। लवे ने कहा, 1 नवंबर 2024 से एडवांस रिजर्व पीरिएड 60 दिनों (यात्रा के दिन को छोड़कर) का होगा और बुकिंग उसी के अनुसार की जाएगी।हालांकि, 120 दिनों की एडवांस रिजर्व पीरिएड के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

रांची में हेमामालिनी और ईशा देओल को देखने के लिए उमड़ी भीड़, मेन रोड में घंटों रहा जाम

हालांकि, 60 दिनों के एडवांस रिजर्व पीरिएड से इतर की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी। ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि जैसी कुछ दिन के समय की एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जिनमें अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय-सीमा वर्तमान में लागू है। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

See also  बिहार में रविवार की छुट्टी मनाने गए पर्यटक वॉटरफॉल में फंसे, ऐसे बची सैलानियों की जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now