बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंची, थानेदार-चौकीदार सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2024

बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंची, थानेदार चौकीदार सस्पेंड

पटनाः बिहार में जहरीली शराब का प्रकोप एक बार फिर देखा जा रहा है। राज्य के सिवान और सारण में जहरीली शराब से अबतक 27 लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सिवान में 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सारण में अबतक 4 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ साथ कई लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है।

नाबालिग बेटियों का रेप करता था सौतेला पिता शराफत, मां ने पकड़ा रंगे हाथ; दरिंदा गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना प्रभारी और दो चौकीदार को निलंबित किया जा चुका है। जिन लोगों की मौत हुई है या जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है उन सभी ने भगवानपुर हाट बाजार से शराब खरीदकर पी थी। मिली जानकारी के अनुसार 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में इलाज जारी है इसमें से ज्यादातर की आंखों की रोशनी जा चुकी है, कई को पटना रेफर किया गया है।
इससे पहले दिसंबर 2022 में जहरीली शराब के कारण 71 लोगों की मौत हुई थी, इसमें से 44 लोग मसरक थाना क्षेत्र इलाके थे।

See also  हजारीबाग ACB की कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मिला JDU को सिंबल, सरयू राय गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र पर जमशेदपुर पश्चिम से उतरेंगे मैदान में

जहरीली शराब पीने के कारण सिवान सदर अस्पताल में इलाजरत शैलेश साह ने बताया कि वह मछली बेचने गया था। वहीं पर शराब खरीदकर पिया था। जिसके बाद अचानक उसकी आंख के पास अंधेरा छाने लगा और पेट में दर्द होने लगी।जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया है। वहीं दिनेश गोंड ने बताया कि माघर गांव से 50 रुपये में शराब खरीद कर पिया था। उसके बाद उसको पेट में दर्द एव आंख से नहीं दिखने की शिकायत होने लगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now