मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाने पर हिमंता का आरोप, बीजेपी के दवाब में बढ़ाई गई राशि, हरियाणा की तरह होगा हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2024

हेमंता बिस्व सरमा के गढ़ में दहाड़ेंगे हेमंत सोरेन, असम के तिनसुकिया में रैली आज, बनेंगे देश में आदिवासियों की आवाज

रांचीः झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो पुराने साथी भारतीय जनता पार्टी छोड़कर गए थे, लेकिन उनका मन और दिल पार्टी से जुड़ा था, सभी की घर वापसी हो। इस दौरान नए साथी को भी जोड़ा जाए। सरमा प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से सोमवार को बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा में कांग्रेस कैसे हारी ?

हिमंता बिस्वा  सरमा ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने मां-बहनों को ₹2100 महीना देने की घोषणा की थी। पहले कांग्रेस ने ₹2000 देने की बात कही थी। भारतीय जनता पार्टी के ₹2100 घोषणा करने के बाद कांग्रेस ने उसे बढ़ाकर ₹6000 देने का ऐलान किया था। हालांकि हरियाणा की जनता ने मोदी जी के ₹2100 पर भरोसा किया। कांग्रेस के ₹6000 पर भरोसा नहीं किया। हरियाणा के लोगों ने कहा कि हमें पता है कि चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस पैसा नहीं देगी। हालांकि मोदी जी ने जो घोषणा की है वह सौ फीसदी लागू होगा।

See also  JSSC CGL Paper Leak: जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम, कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ

गोगो दीदी में लाखों फॉर्म भरे गए

गोगो दीदी योजना में अब तक लाखों महिलाएं फॉर्म भर चुकी है। उनकी डाटा एंट्री हो चुकी है। पार्टी सबको जवाब भी दे रही है कि हमने जो घोषणा की है उसको निभाने के लिए कटिबद्ध हैं। सरकार के शपथ लेते गोगो दीदी योजना लागू कर दी जाएगी। इसके लिए चार साल तक का इंतजार नहीं किया जाएगा।

हेमंत ने पहले क्यों नहीं दिए 2500 ₹

हिमंता ने हेमंत सरकार कैबिनेट में ₹2500 देने की मंजूरी दे देती है तो क्या होगा। कुछ ही दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। फिर महिलाओं को पैसा कहां से दे पाएंगे। यह तो लोगों को ठगने जैसा है। अगर हेमंत सरकार के पास संसाधन था और वह ₹2500 दे सकती थी तो ₹1000 से शुरुआत क्यों की। महिलाओं को क्यों ठगा। ₹1000 देने का सम्मान यात्रा क्यों निकाला। अगर हेमंत सरकार के पास महिलाओं को ₹2500 देने का संसाधन था तो ₹1000 ही क्यों दिया। क्यों ठगा। भारतीय जनता पार्टी की घोषणा करने के बाद वे हरकत में आए। इसलिए यह सब व्यवस्था ठगने वाली है। मोदी की गारंटी 100% है।

See also  लोहरदगा के भंडरा में प्रज्ञा केंद्र संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में, 746 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मिले सबूत

हिमंता ने  कहा कि ईडी की छापामारी से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। ईडी तो अपना काम करते रहती है। मिथलेश ठाकुर के क्षेत्र में आए लोकसभा के चुनाव परिणाम पर भी देखना चाहिए।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now