- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से रोका, भारी बवाल; पथराव में कई जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2024

MURTI_visharjan-garwah

झारखंड में गढ़वा के एक गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने पर भारी बवाल हुआ। पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक गांव में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोक दिया। उनका कहना था कि हर साल इस रास्ते से विसर्जन नहीं होता है। देर रात तक मूर्ति का विसर्जन नहीं हो पाया था। भारी सुरक्षा के बावजूद दोनों समुदाय के बीच टकराव जारी था।

यह मामला सदर प्रखंड के लखेया गांव का है। विवाद के बाद हुए पथराव में कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को सुलझाने में लगी हुई है। हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात है।

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस विवाद को लेकर शनिवार रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गढ़वा के एक गांव में मुस्लिम समुदाय द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रोके जाने का आरोप लगाया।

See also  जमशेदपुर के अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, एक किलोमीटर तक फैला धुआं, दहशत में लोग

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में मरांडी ने लिखा, ‘गढ़वा में एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पिछले 6-7 घंटों से रोक रखा है। पुलिस, विसर्जन रोककर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर कारवाई करने की बजाय सिर्फ चिरौरी कर रही है। झारखंड पुलिस के डीजीपी तुरंत संज्ञान लेकर विसर्जन रोकने वाले लोगों पर कठोर कारवाई करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।’

अपनी इस पोस्ट को उन्होंने झारखंड पुलिस और गढ़वा पुलिस को भी टैग किया। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसमें लोगों की भीड़ से पुलिस द्वारा की जा रही घोषणा की आवाज सुनाई दे रही है कि ‘सब लोग अपनी-अपनी जगह पर शांति रखेंगे और कोई भी व्यक्ति जो है वो कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा’।

See also  राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

यह घटना गढ़वा के सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव की है। जहां रास्ता विवाद में मुस्लिम समुदाय द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के लिए हर साल जो रास्ता अपनाया जाता था, उसकी जगह इस बार नया रास्ता अपनाया गया। जिसके विरोध में विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को रोक दिया गया। जिसके बाद बीते 6-7 घंटों से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

गांव में विवाद के बीच पत्थरबाजी भी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। डीसी-एसपी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल विवाद के हल के लिए पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत करते हुए समझाने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात है।

गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने इस विवाद को लेकर ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, ‘गढ़वा के लखना गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद की सूचना मिलने के उपरांत मैं स्वयं घटना स्थल पर मौजूद हूं और मामले पर नजर बनाए हुए हूं। हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। माता दुर्गा का मूर्ति विसर्जन अवश्य होगा।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now