सरायकेला-खरसावां में मिली बंगाल के शख्स की लाश, मजदूरों को काम दिलाने वाले की हत्याकर जमीन में दफनाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

पश्चिम बंगाल के 35 साल के एक व्यक्ति का शव झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने उक्त जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में उत्तरी दिनाजपुर जिले के दालखोला के एक पुलिस दल ने कांड्रा पुलिस के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चंपानगर जंगल से शव को जमीन खोदकर बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के दालखोल निवासी जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। वह 26 सितंबर को आरोपी विदेश मार्डी से मिलने के लिए कांड्रा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में आया था।

बाहुबली राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

मार्डी ने जाकिर को अपने गांव आने के लिए कहा था ताकि वह उसे कुछ मजदूरों से मिलवा सके। जाकिर कंपनियों को मजदूर मुहैया कराता था और मार्डी पहले बेंगलुरु में पीड़ित के अधीन मुंशी (सहायक) के तौर पर काम कर चुका था। अधिकारी ने बताया कि उस दिन मार्डी ने जाकिर से कथित तौर पर 95,000 रुपये से अधिक की रकम वसूली।

See also  झारखंड के चतरा में जमीन विवाद को लेकर चलीं तलवारें, बवाल में 13 लोग जख्मी

कांड्रा पुलिस थाने के प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मार्डी ने पीड़ित की पत्नी को फोन करके 50,000 रुपये और मांगे और मांग पूरी न होने पर उसने जाकिर को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़ित की पत्नी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांड्रा पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस दल उस स्थान पर गया, जहां जाकिर का शव दफनाया गया था। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिहार को एक और वंदे भारत; सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now