हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर 14 अक्टूबर को जेएमएम के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वो कांग्रेस-आरजेडी और माले के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और उनके बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे। कांग्रेस और आरजेडी के साथ 2019 का चुनाव जेएमएम ने लड़ा था लेकिन इस बार हेमंत सोरेन इसमें वामदल को भी जोड़ना चाह रहे है ताकि विपक्ष के वोटों का बंटवारा नहीं हो।

मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन हैं बाबूलाल जी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जिस पर बिफरी गांडेय विधायक
वही दूसरी ओर कांग्रेस और आरजेडी 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे जबकि इन तीन दिनों के बीच से सीट निकालकर लेफ्ट पार्टी को देनी है। ऐसे में जेएमएम के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर सहयोगी दलों के साथ तालमेल और सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। इससे पहले बुधवार को हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात में हरियाणा में आये चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में गंभीरता से उम्मीदवारों के चयन और सीट शेयरिंग पर विशेष रूप से चर्चा हुई। 14 अक्टूबर को हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसी दिन हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की भी बैठक बुलाई है जो इस सरकार का संभवतः आखरी कैबिनेट माना जा रहा है। 14 को हेमंत कैबिनेट में कई बड़े फैसले ले सकते है जो विधानसभा चुनाव के अनुसार बहुत निर्णायक होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now