9 फुट लंबे किंग कोबरा को छेड़ रहा था शख्स, बाहर आकर फैलाया फन तो भाग खड़ा हुआ बंदा, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2024

cobra-video

डेस्कः अक्सर आपने सांप पकड़ने वालों को देखा होगा, कई बार वे कितने भी खतरनाक सांप को पकड़ ही लेते हैं। लेकिन सांप पकड़ने वाले कितने भी बड़े तुर्रम खां क्यों न हो, लेकिन किंग कोबरा के सामने उन्हें भी सलामी देनी ही पड़ती है! जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब एक स्नैक कैचर ने जबरदस्ती घर में घुसे हुए किंग कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश कि तो वह बेहद ही गुस्से में तुरंत बाहर आ गया है।

इसके बाद जो हुआ वह देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते है। करीब 9 फीट लंबा कोबरा सांप पकड़ने वाले शख्स के सामने फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। यह नजारा देख जहां इंटरनेट यूजर्स का एक तबका भयभीत है तो वहीं अन्य यूजर्स सांप पकड़ने वाले शख्स की जमकर मौज ले रहे हैं।

झारखंड में ED की रेड, वकील ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की, जमीन दलाल, डीटीओ, पूर्व सीओ समेत कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

See also  लैंड फॉर जॉब केस -लालू परिवार पर ED की पहली चार्जशीट पर फ़ैसला रिज़र्व  दिल्ली की अदालत 20 जनवरी को देगी फ़ैसला

इस वीडियो में एक शख्स को सांप को पीछे की ओर से खींचते हुए देखा जा सकता है। लेकिन उसकी ये हरकत कोबरा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। पहले तो सांप घर के अंदर जाने की कोशिश करता है, लेकिन सांप पकड़ने वाले बंदे के जोर लगाने पर वह अपनी पूंछ को छुड़ाकर खुद ही गुस्से में बाहर फन फैलाकर खड़ा हो जाता है।

इस दौरान जीभ फुफकारते हुए कोबरा शख्स को ललकारता हुआ भी नजर आता है। मानो वह कह रहा होता है कि बता क्या है? क्लिप देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किंग कोबरा लंबाई के साथ-साथ वजन में भी काफी भारी होगा। ऐसे में उसे पकड़ना स्नैक कैचर के लिए आसान नहीं होने वाला है। लेकिन 12 सेकंड की इस क्लिप में सिर्फ यहीं तक की स्थिति पता लग पाती है।

रांची में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कहां है वन वे और किस सड़क पर जाना है मना, कहां करनी है पार्किंग

See also  अमेरिका में टूट गई एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती, जाते-जाते खूब की आलोचना

सांप पकड़ने वाले शख्स के साथ कोबरा का एटीट्यूड देख यूजर्स जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- कौन है बे, हमारी टिकट चेक करने वाला। दूसरे ने कहा कि सांप पलटकर आता है और कहता है कि चलो बैठकर बात करते है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप देखकर डर गए, हम किसान तो हर दिन आमना सामना करते हैं। चौथे ने लिखा कि यह तो खाते पीते घर का कोबरा है। इस क्लिप पर लोगों के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

84 लाख बार देखा गया वीडियो


इंस्टाग्राम पर इस Reel को @salmanjimcorbett72 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे अब तक 84 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। ​​जबकि ढाई लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं कमेंट सेक्शन में भी इस Reel पर 1 हजार से ज्यादा प्रतिक्रिया आई है।

See also  झारखंड में पुलिस-प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारियों को 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार, बिना काम के ही हो रहा वेतन भुगतान

हेमंत सोरेन के सीएम बने 90 दिन हुए पूरे, जनता के सामने दिया अपने काम-काज का हिसाब किताब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now