रांची में खुलेगा अपोलो अस्पताल, हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला, इस्लाम नगर के विस्थापितों को मिली घर की चाबी

Appolo Hospital in Ranchi

रांचीः हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी है ।। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, (शहरी) अंतर्गत इस्लाम नगर शहरी आवासीय परियोजना, रांची के लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर उनके अपने आशियाना होने के सपने को साकार किया।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 16.13.03

कोरोना ने खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। खासकर, झारखंड जैसे पिछड़े और गरीब राज्य में अस्पतालों चिकित्सकों और दवाओ समेत अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की कितनी कमी है, यह मालूम हुआ। लेकिन, हमारी सरकार ने इस महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के बीच बेहतर प्रबंधन के बल पर कोरोना पर जीत प्राप्त की। इसी के पास हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। ताकि, अपने राज्य की जनता को बेहतर और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 16.12.33

झारखंड में वर्ल्ड क्लास हेल्थ फ़ैसिलिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य समेत अन्य सभी क्षेत्रों में वैसे विश्व स्तरीय संस्थानों की सेवा लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी पूरी दुनिया में बेहतरीन सेवा देने के लिए अलग पहचान है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। अपोलो हॉस्पिटल का शिलान्यास इस राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा यहां विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान संस्थान कई और संस्थान एक ही परिसर में खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने वालों को सरकार पूरा सहयोग करेगी।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 16.11.11

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, प्रशासक नगर निगम संदीप कुमार सिंह और अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की एक्सक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ प्रीता रेड्डी प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now