ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की ने किया कुछ ऐसा कि देखने वाले रह गए हैरान, VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2024

viral_video-traffic

बेंगलुरु की सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जाम के दौरान एक लड़की ने कुछ ऐसा किया कि पूरा सोशल मीडिया उनके डांस का दीवाना हो गया। यह घटना तब की है जब बेंगलुरु की एक युवती शरण्या मोहन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकली थीं। ट्रैफिक जाम में फंसे होने के बावजूद, शरण्या ने समय का बेहतरीन उपयोग करते हुए सड़कों पर जमकर डांस किया और उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।

शरण्या मोहन एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं, उन्होंने इस दौरान का वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उनके 11 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। शरण्या अपने दोस्तों के साथ ऑटो में सफर कर रही थीं, लेकिन अचानक एक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया जिससे उनका ऑटो भी आगे नहीं बढ़ पाया। इस बीच, फुटपाथ पर कुछ युवाओं का एक ग्रुप डांस करता नजर आया, जिसे देखकर शरण्या खुद को रोक नहीं पाईं।

See also  अब यही देखना बचा था...विमल पान मसाला वाली शिकंजी बनाई तो भड़के लोग

BJP के परिर्वतन महासभा में PM मोदी का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ये रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है

ऑटो से उतर कर किया डांस

शरण्या ने अपनी दोस्त को फोन देकर कहा कि वह वीडियो बनाएं और फिर तुरंत ऑटो से उतरकर उस डांस कर रहे ग्रुप का हिस्सा बन गईं। जैसे ही वह ग्रुप के साथ डांस करने लगीं, उनकी खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहे थे। इस पूरी घटना को शरण्या की दोस्त ने कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो में साफ दिखता है कि शरण्या बिना किसी झिझक और संकोच के फुटपाथ पर डांस कर रहे युवाओं के साथ मिलकर डांस करने लगीं। उनके चेहरे पर मुस्कान और डांस के दौरान उनकी ऊर्जा ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर के पास सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, बाढ़ राहत के दौरान फूड पैकेट्स ड्राप करने के दौरान हुआ हादसा

See also  दो महिलाओं को पसंद आ गया एक ही कपड़ा, तो सड़क पर हो गई महाभारत, मारपीट का VIDEO वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now