BJP के परिर्वतन महासभा में PM मोदी का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ये रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है

BJP के परिर्वतन महासभा में PM मोदी का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ये रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है

हजारीबागः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग के बीजेपी की ओर से आयोजित परिवर्तन महासभा में जमकर जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी पर हमला किया। उन्होने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि घायल पायलट और जवान को एसकेएमसीच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

PM मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, कहा-हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर दे रही है सबसे ज्यादा ध्यान
विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड तभी आगे जाएगा जब ये सरकार जाएगी, इस सरकार में परिवर्तन है।आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरूआत हो गई है। झारखंड में विकास के लिए परिवर्तन, गरीब को घर मिले इसलिए परिवर्तन, नल में जल मिले इसलिए परिवर्तन, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले इसलिए परिवर्तन, आदिवासी परिवार के उन्नति के लिए परिवर्तन।

जेएसएससी परीक्षा और नौकरी को लेकर पीएम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे अफसोस है कि जेएमएम भी आरजेडी और कांग्रेस के रंग में रंग गई है। जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है। जेएमएम में कांग्रेस का इको सिस्टम काम कर रही है। जेएमएम सरकार झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बन गई है, जल जंगल जमीन के नाम पर वोट लेने वाले जमीन की लूट कर रही है। इनकी हिम्मत को देखिये इन्होने सेना की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना लूट की योजना बन गई है। सरकार के संरक्षण में पेपर लीक गिरोह काम कर रहा है। लाखों रूपये में पेपर बेचजर राज्य के युवाओं का हक मारा जा रहा है। पेपर लीक ने युवाओं की जिंदगी को तबाह करके रखा है। आज जो सरकार चल रही है वो झारखंड के युवाओं का भला नहीं है। इन्होने नौकरी का वादा किया था वो पूरा नहीं किया। केंद्र सरकार के योजनाओं में भी ये सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं है। ये गरीब का पानी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे है। ये सरकार जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार कर रही है, पैसे की बंदरबाट हो रही है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार कर रहे है, मंत्री के नौकर के यहां करोड़ों रूपये पकड़े जा रहे है। मै इतने दिन सीएम-पीएम रहा इतना पैसा कभी नहीं देखा जैसे झारखंड में मंत्री के नौकर के यहां जितने पैसे टीवी पर देखी है। लोग बता रहे है ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग यहां सबसे बड़ा उद्योग चला रहे है, इसमें करोड़ों रूपये कमाये जा रहे है। यह उद्योग जल्द ही बंद होगा, झारखंड में सरकार बदलेगी और पाई पाई का हिसाब होगा।

पीएम ने ंसथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर कहा कि जेएमएम को वही चाह रहे है जो झारखंड की पहचान को मिट्टी में मिलाना चाहते है। ये लोग झारखंड के आदिवासी समाज को अल्पसंख्यक बनाना चाह रहे है, ये कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ना देने नहीं चाहते है। ये अपना वोट बैंक बढ़ा रहे है ये संथाल परगना इसका जीता जागता उदाहरण है। संथाल परगना में आदिवासी की आबादी घट रही है वही दूसरी आबादी लगातार बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, घुसपैठिये यहां की जमीन पर कब्जा कर रहे है। झारखंड की आदिवासी समाज की बेटियां इनके निशाने पर है। झारखंड सरकार मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। झारखंड सरकार कोर्ट में हलफनामा दायर कर घुसपैठ से इंकार कर रही है। जेएमएम-कांग्रेस की सरकार झारखंड ही नहीं देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। परिवर्तन यात्रा में एक नारा दिया गया है। रोटा, बेटी माटी हमें तीनों को बचाना है, ये परिवर्तन की लड़ाई रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है। यहां कुछ ही महीनों में बीजेपी की सरकार बनेगी और मै झारखंड को गारंटी देता हूं कि जब यहां बीजेपी की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य बिंदू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आज मुझे अफसोस है कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। यह पुरानी JMM नहीं है, आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है, आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये झारखंड की आत्मा को बदलने चले हैं। आज JMM सरकार झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बन गई है... आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है, ठेके, पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है, जो खनिज विकास की पूंजी है, यह सरकार उसकी भी लूट कर रही है..."
कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित, आदिवासी विरोधी है। इन्होंने ऐसी नीतियां बनाई थीं, ऐसे सरकार चलाई थी कि SC, ST, OBC के लोग आगे न बढ़ पाएं। इसीलिए, कांग्रेस हमेशा SC, ST, OBC के आरक्षण का विरोध करती रही है।आज भी कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है। SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर कांग्रेस, अपने खास वोटबैंक को देना चाहती है।मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं...जब तक बीजेपी है, SC, ST, OBC का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता।आरक्षण केवल बीजेपी के कारण ही सुरक्षित है।
इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है।इनका ये खेल कितना खतरनाक है... संथाल परगना इसका जीता-जागता सबूत है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है।घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, आदिवासी समाज की घटती संख्या... ये सब JMM और कांग्रेस की सत्ता की भूख का नतीजा है।
प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है।करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक, ऊपर तक जाता है। ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now