जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2024

रांचीः राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज राज भवन में न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने माननीय न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा और राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे।

See also  रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now