- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बीजेपी की गोगो दीदी योजना पर हेमंत का पलटवार, 20 वर्ष तक क्यों नहीं की शुरुआत, चतरा मेंं योजनाओं की दी सौगात

heamnt soren in chatra

चतराः मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली की पावन धरती पर आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में लगभग 841 करोड़ की 702 विकास योजनाएं चतरा एवं कोडरमा जिला वासियों को समर्पित कर झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपके उत्साह, सहयोग एवं समर्थन से हमारी सरकार को ताकत मिल रहा है । इसी की बदौलत ही हम इस राज्य को मजबूती दे रहे हैं।

देख रहा हूं योजनाएं  पहुंच रही या नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार गांव- देहात से चल रही है । हमारी सरकार के 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान हमारी सरकार की कार्यशैली से आप कितने आगे बढ़ें। इसे जानने और देखने के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे हैं । इस क्रम में यह भी देख रहे हैं कि सरकार की योजनाएं आप तक किस तरीके से पहुंच रही । अधिकारी आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान किस तरीके से कर रहे हैं। हमारी कोशिश है जिलों के भ्रमण के दौरान आम जनता से मिले सुझावों के आधार पर आगे भी और भी बेहतर से बेहतर योजनाएं आपके लिए लेकर आ सकें।

See also  रामगढ़ में ट्रैकर-जेसीबी की जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, कई घायल

WhatsApp Image 2024 09 24 at 18.00.58

झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान को समर्थन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना को बहन- बेटियों का अपार समर्थन मिल रहा है। आज यह योजना सबसे सफ़ल और लोकप्रिय योजना के रूप में सामने आया है। इस योजना को लेकर पूरे राज्य की महिलाओं में अजब उत्साह देखने को मिल रहा है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको सशक्त बनाने के लिए हर कदम पर सरकार आपके साथ खड़ी रहेगी।

heamnt soren in chatra

1लाख 36 हज़ार करोड़ रुपए लेकर रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया केंद्र पर बकाया है अगर इस राशि का हमें सिर्फ ब्याज ही मिल जाए तो इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्यवासियों के लिए झारखंड मुखयमंत्री मंईयां सम्मान योजना जैसी अनेकों योजनाओं को लेकर आपके बीच आ आ सकेंगे। आज हम तमाम चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी इस राज्य को सजाने और संवारने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही हैं।

heamnt soren in chatra

4 वर्षों में 20 वर्षों का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ा। अलग राज्य के लिए चली लंबी लड़ाई में अनेकों लोगों ने अपने को बलिदान कर दिया। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि अलग राज्य बनने के बाद विकास को जो गति मिलनी चाहिए , वह नहीं हो सका। अलग राज्य के गठन के 20 वर्षों तक यह राज्य उपेक्षित बना रहा। लेकिन, 2019 के दिसंबर में जब हमारी सरकार बनी हो हमने इस राज्य को आगे बढ़ने का सिलसिला प्रारंभ किया। मैं दावे के साथ कर सकता हूं कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग दो वर्षों तक कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ते हुए भी जितने कार्य कर दिखाए, वह 20 वर्षों में नहीं हो सका।

See also  हेमंत सोरेन ने 25 लाख में एक सीट बेची; बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर मचा बवाल

 

 राइस मिल भी खोलने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तो राज्य मजबूत होगा। इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगाकर कार्य कर रही है । हमारी सरकार किसानों से धान खरीद ही रही है, अब राइस मिल खोलने का भी निर्णय ले चुके हैं। राज्य में जल्द ही कई राइस मिल खुलेंगे। इन राइस मिलों में जो चावल बनेगा, उसे हम गरीबों के बीच मुफ्त वितरित करेंगे।

हर किसी को मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज सभी बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। 50 लाख बहन- बेटियों को वर्ष में 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि देने की ऐतिहासिक योजना लेकर आए हैं। बड़े पैमाओं पर युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सरकार उपलब्ध करा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अब तक 9 लाख बच्चियों को जोड़कर पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठा रही है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन दे रही है, ताकि वह पढ़- लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अफसर बन सकें। सके। यह पहला राज्य है जो अपने विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए पूरा खर्च दे रही है। ऐसी अनेकों और भी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से हम समाज के हर वर्ग और तबके को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।

See also  झारखंड के स्कूलों में शुरू होगी जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बैठक कर दिया निर्देश

चतरा-कोडरमा को तोहफा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चतरा एवं कोडरमा जिले को लगभग 841 करोड़ रुपए की 702 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें चतरा जिला अंतर्गत 501 करोड़ 78 लाख रूपए की 501 योजनाओं का शिलान्यास तथा 35 करोड़ 58 लाख रुपए की 15 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। जबकि कोडरमा जिले में 174 करोड़ 11 लाख रूपए की 91 योजनाओं का शिलान्यास एवं 129 करोड़ 66 लाख रुपए की 95 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर चतरा जिले के 3 लाख 14 हज़ार 885 लाभुकों के बीच 529 करोड़ 11 लाख रुपए एवं कोडरमा जिले के 1 लाख 79 हज़ार 581 लाभुकों के बीच 207 करोड़ 12 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई।

इस कार्यक्रम में मंत्री  सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री न्ना गुप्ता, विधायक उमा शंकर अकेला, चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष  रामधन यादव, चतरा 20 सूत्री उपाध्यक्षप्रभुदयाल राम तथा चतरा एवं कोडरमा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now