- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पलामू के होटल में पुलिस की छापेमारी, 90 लाख रुपया कैश बरामद,JSSC CGL परीक्षा को लेकर पुलिस ने किया था रेड

पलामू के होटल में पुलिस की छापेमारी, 90 लाख रुपया कैश बरामद

पलामूः इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां डाल्टेगंज स्थित होटल में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश को बरामद किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने 21 और 22 सितंबर को होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर रेड किया था, इसी दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

JSSC CGL परीक्षा से पहले हेमंत सोरेन की सख्त हिदायत, ‘गलती से भी कोई गलती करेगा तो होगी कड़ी कार्रवाई’
नगर थाना क्षेत्र के पंचमुहान चौक स्थित होटल साई इन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी है। पुलिस ने 90 लाख रुपया कैश बरामद किया है। पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सदन यादव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है और उसके बयान का सत्यापन कर रही है। कैश बरामद होने के बाद आयकर विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

See also  साहिबगंज में JMM के मिलन समारोह में कल्पना सोरेन होंगी शामिल, ऐसे बदल जाएंगे लोकसभा और विधानसभा के समीकरण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now