हिमेश रेशमिया के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2024

himesh rashamia

पार्श्व गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। दिवंगत संगीत निर्देशक और निर्माता विपिन रेशमिया ने 18 सितंबर (बुधवार) की रात 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 वर्ष के थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

आज होगा अंतिम संस्कार

हिमेश रेशमिया के पिता का अंतिम संस्कार 19 सितंबर (गुरुवार) को जुहू में किया जाएगा। इसकी जानकारी फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी है। वनिता ने बताया कि गुरुवार (19 सितंबर) की सुबह पहले विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा और फिर उनका अंतिम संस्कार होगा।

पिता को गुरु मानते थे हिमेश

विपिन, हिमेश के पिता ही नहीं, बल्कि उनके गुरु भी थे। ये बात खुद हिमेश रेशमिया ने इंटरव्यू में कही थी। हिमेश रेशमिया ने कहा था, ‘मेरे पापा, मेरे भगवान, मेरे गुरु हैं। मेरे पिता ने मुझे जो सिखाया है, मेरा म्यूजिक उसी की झलक है।’

See also  पटना में एकतरफा प्यार में 15 साल की छात्रा अगवा, कार में लेकर घूमता रहा आशिक; अश्लील वीडियो भी बनाए

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now