- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची-रामगढ़-गुमला-सिमडेगा-खूंटी में बारिश का रेड अलर्टः झारखंड में कई जिलों में डीप डिप्रेशन का दिखेगा असर

कोल्हान और संताल में 24 जुलाई को होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में बने डीप डिप्रेशन का असर शनिवार को रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में देखने को मिला। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह से शाम तक रूक रूक कर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अभिषेक आनंद ने कहा है कि बंगाल से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना हुआ है। झारखंड में रविवार को सबसे ज्यादा असर दिखेगा। 15 सितंबर को रांची, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला में बारिश को लेकर रेड अलर्ट किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर: PM Modi के दौरे पर बारिश का खतरा, मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हो सकती है भारी वर्षा; अलर्ट जारी
उन्होने बताया कि लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। इन दौरान 40-60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका गिरने की भी संभावना है। 17 सितंबर से मौसम साफ रहेगा। हालांकि रांची में 20 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

See also  लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले 101 जोड़ों हुई शादी, ढुकूं परंपरा के तहत मिली सामाजिक मान्यता

प्रधानमंत्री झारखंड से दो करोड़ लोगों को आवास की सौगात देंगे, जमशेदपुर में 6 वंदे भारत को भी करेंगे रवाना
राज्य में पिछले दो सप्ताह से अच्छी बारिश हुई है। इसके बावजूद भी अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 31 अगस्त तक सामान्य से मात्र 10 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। अब 14 सितंबर तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक सामान्य बारिश 913.4 एमएम होनी चाहिए थी लेकिन अबतक 779 एमएम ही बारिश हुई है। हालांकि रांची में सामान्य से 1.1 एमएम ज्यादा बारिश हो चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now