चंदा वसूली के कारण लातेहार में हादसाः बस और हाइवा के टक्कर में 10 से ज्यादा यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

चंदा वसूली के कारण लातेहार में हादसाः बस और हाइवा के टक्कर में 10 से ज्यादा यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के भुसाड़ गांव में चंदा वसूली के कारण एनएच-99 पर कोयला लदे हादवा और यात्रियों से भरे बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को चंदवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Ranchi के नामकुम में मां भवानी ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, बुधवार रात चारों ने दुकान को कर दिया खाली, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल, गुरूवार को बालूमाथ की ओर से चंदवा की ओर कोयला लदा हुआ हाइवा जा रहा था। इसके ठीक पीछे एक यात्री बस भी थी। तभी अचानक भुसाड़ के पास कुछ युवकों ने चंदा वसूलने के लिए हाइवा को जबरन सड़क पर रूकवा दिया। अचानक ब्रेक मारे जाने की वजह से पीछे से आ रही बस की हाइवा से टक्कर हो गई, जिस वजह से बस के केबिन में बैठे कई यात्रियों को चोटें आई। इसमें से रामगढ़ की रहने वाली दौलतियां देवी और चतरा के आदित्य प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।

See also  गला रेता, फिर एलपीजी पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी, पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now