रांची के बुढ़मू में भेड़ियों का आतंकः दो लोगों पर हमला कर किया घायल, दहशत में इलाके के लोग

रांची के बुढ़मू में भेड़ियों का आतंकः दो लोगों पर हमला कर किया घायल, दहशत में इलाके के लोग

रांची: यूपी के बहराइच के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची के बुढमू इलाके में भेड़ियों का आतंक हो गया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के बींजा भैजबोना वन क्षेत्र में दो ग्रामीण भेड़ियों के हमले में घायल हो गए। घायलों की पहचान बींजा गांव के बहुरा गंझू और बैजा भुईंया के रूप में की गई है। दोनों घायलों का इलाज ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

बीच सड़क पर लड़ गए नेवला और सांप, थम गए लोग, VIDEO
जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण बकरियों के चराने के लिए जंगल की ओर गए थे उसी दौरान आदमखोर भेड़ियों ने उनपर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों चरवाहों ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बकरियों और चरवाहों को वहां से निकाला और भेड़ियों को खदेड़कर भगाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भेड़ियों को लेकर दहशत फैल गया है, ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों इस इलाके में भेड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now