- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जब्त की गई शराब पर चलने जा रहा था बुलडोजर, भीड़ ने लूट लीं बोतलें; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2024

liqur-news

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना राज्य की राजधानी अमरावती से लगभग 40 किलोमीटर दूर गुंटूर में हुई। पुलिसकर्मी जब जब्त की गई 50 लाख रुपये की शराब की बोतलों को नष्ट कर रहे थे, तभी वहां भीड़ जुटने लगी और पुरुषों का एक झुंड शराब पर टूट पड़ा।

झारखंड के रांची में चार लड़कों की लाश मिलने से सनसनी, जली थी दो की गंजी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गुंटूर के एतुकुरू रोड पर स्थित एक डंपिंग यार्ड में हुई, जहां पुलिस जब्त की गई शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट करने की प्रक्रिया में लगी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिसकर्मियों ने शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए जमीन पर रखा, वैसे ही लोग झपट पड़े। कुछ लोग कई बोतलें लेकर भागने में सफल रहे, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे।

See also  बिहार के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BEO समेत दो हुए गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों के “ओये…ओये…ओये” चिल्लाने के बाद भी लोग शराब की बोतलें उठा-उठाकर भाग रहे थे। हालांकि पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग नहीं किया, बस उन्हें रोकने और बोतलें वापस रखने का प्रयास किया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जिन्होंने शराब की चोरी की। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

झारखंड में फिर से सिपाही भर्ती दौड़ शुरू होते ही आठ अभ्यर्थी बेहोश, एक की किडनी हुई खराब

वीडियो यहां देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now