झारखंड में फिर से सिपाही भर्ती दौड़ शुरू होते ही आठ अभ्यर्थी बेहोश, एक की किडनी हुई खराब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2024

palamu_police_recruitment

झारखंड में उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती के लिए फिर से दौड़ शुरू कर दी गई। लेकिन इस बार भी अभ्यर्थियों के बीमार होने का सिलसिल जारी रहा। इस दौरान करीब आठ अभ्यर्थी बेहोश हो गए जबकि एक की किडनी खराब हो गई। दरअसल, पलामू के चियांकी हवाईअड्डा केंद्र को छोड़ झारखंड के सभी केंद्रों पर शारीरिक योग्यता परीक्षा के तहत दौड़ फिर शुरू हुई। दौड़ के दौरान राज्य के दो केंद्रों पर आठ अभ्यर्थी बेहोश हो गए। इनमें गिरिडीह पुलिस केंद्र पर चार और साहिबगंज में जैप-नौ ग्राउंड में चार अभ्यर्थी बेहोश हो गए।

साहिबगंज केंद्र पर बेहोश चार अभ्यर्थियों में कोडरमा के सोहैल अंसारी, भोजपुर के रूपेश प्रसाद, गोड्डा के अरविंद ठाकुर और कोडरमा के ब्रजेश कुमार शामिल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गिरिडीह केंद्र के बेहोश अभ्यर्थियों का भी इलाज चह रहा है। बता दें कि इससे पहले हुई दौड़ में मौत और बेहोशी की सूचना मिलने के बाद सरकार ने शारीरिक परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था।

See also  कोलकाता रेप और मर्डर केस में ममता बनर्जी का राहुल गांधी पर हमला, पूछा कांग्रेसी राज्यों का हाल

अक्षरा सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने का दिया आदेश

मंगलवार से फिर परीक्षा शुरू हुई। इस बार भी रांची में दो केंद्र स्मार्ट सिटी और झारखंड जगुआर के अलावा गिरिडीह में पुलिस केंद्र, हजारीबाग में जेएपीटीसी पदमा, जमशेदपुर में सीटीसी मुसाबनी और साहिबगंज में जैप ग्राउंड में परीक्षा ली जा रही है। वहीं मौतें अधिक होने के कारण पलामू के चियांकी केंद्र की परीक्षा अन्य केंद्रों पर लेने का निर्देश दिया गया था।

इस बार प्रतिदिन प्रति केंद्र पर छह हजार की जगह मात्र तीन हजार अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया था। दौड़ नौ बजे सुबह तक खत्म भी कर दी गई। इस बीच पुलिस जवान अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखे हुए थे। केंद्र पर अभ्यर्थियो के बीच पहली बार फल का वितरण किया गया। वही मेडिकल की टीम केंद्र पर मुश्तैद रही।

लोहरदगा: बदल रही है झारखंड पुलिस, बुला कर हो रहा शिकायतों का समाधान, FIR दर्ज नहीं करने पर नपेंगे थानेदार

See also  बच्चा चोर गिरोह के पास से और 38 बच्चे मिले, रांची पुलिस ने अब तक 50 बच्चों को किया बरामद

चान्हो थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव निवासी 26 वर्षीय सुमित उरांव को भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेलिटी अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी किडनी खराब हो गई है। परिजनों ने बताया कि सुमित 25 अगस्त को गिरिडीह जिले की पुलिस लाइन में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए आयोजित दौड़ में भाग लेने गया था।

दौड़ने के बाद तबीयत बिगड़ी तो उसके दोस्त रांची लेकर आए थे। सुमित को लेकर घर पहुंचे। घर में तीन-चार दिन तक आराम करने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और दोनों पैर फूलने लगे। वहीं पेशाब में परेशानी होने लगी और पूरा शरीर काला पड़ने लगा। इसके बाद परिजन उसे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

सुमित के पिता सुका उरांव एक किसान हैं और खेतीबारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दो भाइयों और एक बहन में सुमित सबसे बड़ा है। मांडर कॉलेज से पढ़ाई करने के साथ खेतीबारी में वह अपने पिता की मदद करता है।

See also  JPSC भर्ती घोटालाः गड़बड़ियों के मिले सबूत, रद्द हो सकती है पीटी परीक्षा

एक हफ्ते में 3 बार हुई ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश, उपद्रवियों के निशाने पर रेलवे!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now