- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

खुशखबरी! टाटा स्टील कर्मियों को चार लाख तक बोनस, कर्मचारियों के बीच बंटेंगे 303 करोड़ रुपए

tata-steel

टाटा स्टील में बहुप्रतीक्षित बोनस की घोषणा कर दी गई। कर्मचारियों को अधिकतम चार लाख रुपए और न्यूनतम 38 हजार रुपए बोनस मिलेगा। पिछले वर्ष की तुलना में 4010 अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस वर्ष कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा। राशि के रूप में यह 303.13 करोड़ रुपये होगी।

कंपनी के बोर्ड रूम में दोपहर 12.30 बजे उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद की मध्यस्थता में बोनस पर त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर किया गया। समझौते के अनुसार, बोनस का लाभ 27454 कर्मचारियों को मिलेगा। पिछले वर्ष 20 फीसदी बोनस के रूप में 23444 कर्मचारियों को 314.70 करोड़ रुपये मिले थे। जमशेदपुर प्लांट तथा ट्यूब्स डिवीजन के 11676 कर्मचारियों के बीच यह राशि 186.51 करोड़ रुपये थी, जबकि इस वर्ष इनके बीच 168.64 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे।

कांग्रेस और JMM के कई विधायक संपर्क में; हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से झारखंड में खलबली

See also  मणिपुर में PM मोदी के दौरे से पहले NH-2 खोलने पर सहमति, CRPF-BSF कैंपों में जमा होंगे हथियार

चार लाख तक मिलेगा बोनस

समझौते के अनुसार, इस साल ओल्ड सीरीज के कर्मचारी को अधिकतम 4,09,462 रुपये मिलेगा। पिछले साल यह राशि 4,61,019 रुपये थी। इस साल एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम बोनस 38,203 रुपये तथा अधिकतम 1,13,515 रुपए मिलेंगे। पिछले साल एनएस ग्रेड को न्यूनतम 42,561 रुपये और अधिकतम 1,21,718 रुपये बोनस मिले थे।

बोनस अच्छा, भविष्य पर सोचने की जरूरत: एमडी

टाटा स्टील के सीईओ तथा प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अच्छा बोनस हुआ है। दुनिया में कम ही स्टील प्लांट हैं जिसने मुनाफा किया है। टाटा स्टील में पहले से चली आ रही व्यवस्था के तहत हम मुनाफा हासिल कर रहे हैं। हमे ऐसा समझौता करें कि कंपनी भविष्य में और अच्छा कर सके। सेफ्टी पर हम बेहतर नहीं कर सके जिससे सेफ्टी मद में निर्धारित बोनस राशि नहीं ले सके। टाटा स्टील जमशेदपुर मदर प्लांट है। इसे सेफ्टी के क्षेत्र में उदाहरण बनाना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले वर्ष सेफ्टी पर हम बेहतर करेंगे तथा इस मद की पूरी राशि बोनस में ले सकेंगे।

See also  झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे तीन बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

ऑनलाइन मंगवाई अंडरवियर, पैकेट से निकली पैंटी; रिफंड देने से मना किया तो पहनकर खिंचाई फोटो

बोनस से जुड़ी खास बातें
● पिछले वर्ष की तुलना में 4010 अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ
● पिछले वर्ष 23444 कर्मचारियों को 314.70 करोड़ मिले थे
● कर्मियों को कुल बोनस मिले 303.13 करोड़ रुपये
● बोनस राशि जमशेदपुर ट्यूब्स समेत 168.64 करोड़ रुपये
● ओल्ड सिरीज की अधिकतम बोनस राशि 4,09,462 रुपये
● नए ग्रेड के कर्मचारियों की अधिकतम बोनस राशि मिलेगी 1,13,515 रुपये
● नए ग्रेड के कर्मचारियों की न्यूनतम बोनस राशि मिलेगी 38,203 रुपये

मुनाफा घटा, फिर भी हुआ बेहतर समझौता: यूनियन

समझौते के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया पिछले साल के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 55 प्रतिशत तक घट गया था। बावजूद बेहतर समझौता कराने में सफल हुए हैं। समझौते के आधार पर टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टिनप्लेट, टाटा मेटालिक्स और टाटा स्टील माइंस के कर्मचारियों को भी उनके नेट प्राफिट व अन्य मानकों के आधार पर बोनस राशि मिलेगी।

See also  झारखंड में अगले साल से सुबह 4 बजे तक बार में मिलेगी शराब, राजस्व बढ़ाने के लिए उत्पाद विभाग तैयार कर रही हैं प्रस्ताव

बिहार के शिक्षक का महिला के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल, DPO ने दिया जांच का आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now