- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन ने गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैकड़ों एकड़ वन पट्टा का अधिकार दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2024

Gua Goli kand hemant soren

चाईबासाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परिसंपत्तियों का वितरण किया । चाईबासा के गुवा के फुटबॉल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन केंद्र की सरकार पर जबरदस्त हमला किया और झारखंड के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया । 

गुवा गोली कांड : बीएमपी ने अस्पताल में घुस 8 आदिवासियों को भून डाला, बिहार भगाओ का नारा जन्म हुआ और कोल्हान में शिबू सोरेन की एंट्री हुई..पढ़िए कैसे जगन्नाथ मिश्रा ने तीर धनुष पर बैन लगाया

WhatsApp Image 2024 09 08 at 15.49.35

हेमंत सोरेन आठ सितंबर १९८० को हुए गुवा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड आंदोलन को याद किया । गौरतलब है इसी दिन गुवा में बिहार की मिलिट्री पुलिस ने अस्पताल में घुस कर आठ आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी थी । इसी घटना के बाद अलग झारखंड राज्य की मांग की आग भड़क गई ।

WhatsApp Image 2024 09 08 at 15.43.07

हेमंत सोरेन कई गांवों को सामुदायिक वन पट्टा दिया और साथ ही जोड़ा बैल और ट्रैक्टर भी लाभुकों को सौंपा । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईंया सम्मान योजना का लाभ बताते हुए वादा किया अगली बार हर घर में एक लाख रुपए सरकार देगी । हेमंत ने झारखंड में पीएम आवास योजना का पैसा नहीं देने का भी जिक्र किया

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, झारखंड को लेकर हुई कई बातें

WhatsApp Image 2024 09 08 at 15.50.55

चंपाई सोरेन के बीजेपी जाने के बाद हेमंत सोरेन का दूसरा बड़ा कार्यक्रम इस इलाके में था । दीपक बिरुआ, सुखराम  उरांव समेत कई विधायकों की मौजूदगी की जरिए हेमंत ने जेएमएम की एकता दिखाने की कोशिश की । जोबा मांझी ने भी मंच से शहीदों को याद किया औ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now