चंपाई सोरेन ने परिवार के साथ हिमंता के घर पर असमिया व्यंजनों का चखा स्वाद, मां कामाख्या का दर्शन किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2024

champai-himanta

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने असम का दौरा किया है। यहां पर उन्होंने असम के मुख्यमत्री हिंमता विश्व सरमा के यहां रात्रि भोज का आनंद लिया है। हिमंता से अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि आज मुझे और मेरी पत्नी रिनकी को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन और उनके परिवार की आवभगत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए चंपाई सोरेन गुवाहाटी पधारे। उन्हें असमिया व्यंजनों से परिचित कराने का अवसर भी मिला। उनके अनुभवों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला।

champai-himanta

इसके बाद चंपाई सोरेन ने सोशनल मीडिया कहा कि शानदार आतिथ्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री हिंमता विश्व सरमा एवं उनके परिवार को धन्यवाद! माँ कामाख्या देवी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

मां कामख्या का दर्शन किया

See also  घाटशिला में बेटे बाबूलाल सोरेन के नामांकन में गरजे चंपाई, कांग्रेस और जेएमएम को बताया आदिवासी विरोधी

चंपाई सोरेन अपने परिवार से साथ असम के दौरे पर हैं। उन्होंने गुवाहाटी में मां कामख्या का दर्शन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज गुवाहाटी में सपरिवार माँ कामाख्या देवी के दर्शन कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now