बर्थडे पार्टी में लड़की को पिलाया नशीला पदार्थ; बाथरूम में ले जाकर किया रेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती के बलात्कार ( रेप) का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को बदलापुर के शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में घटी। शिकायत के अनुसार यह सब एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ।

खुशखबरी… बिहार में खुलेंगे 9 नए मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की घोषणा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी संतोष शिवराम रूपवते, शिवम संजय राजे और अलिस्का उर्फ ​​भूमिका रवींद्र मेश्राम को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अलिस्का ने पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य 2 आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग (पुरुष आरोपी) बेडरूम में शराब पीने लगे। अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया जब पीड़िता जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की और आरोपी महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया।

See also  UPSC Result: मोबाइल खोने की FIR नहीं लिखी तो IPS बन गया बकरियां चराने वाला का बेटा

अधिकारी ने बताया कि पेय पदार्थ में कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने पीड़िता के साथ बाथरूम में बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही, पूरे मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन में सड़क पर हो रहा था रेप, वीडियो बनाते रहे 3-4 लोग; उनपर होगा ऐक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now